भीलवाड़ा

फैक्ट्री में चोरी के आरोप में पांच जने गिरफ्तार

शाहपुरा थाना पुलिस ने बंद फैक्ट्री में चोरी के आरोप में पांच जनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से माल बरामद कर लिया गया। वारदात के काम में लिया गया टेम्पो भी जब्त किया गया। पूछताछ में कई वारदात खुलने की सम्भावना जताई गई है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
less than 1 minute read
Aug 27, 2021
Five people arrested for theft in the factory
Five people arrested for theft in the factory

भीलवाड़ा. शाहपुरा थाना पुलिस ने बंद फैक्ट्री में चोरी के आरोप में पांच जनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से माल बरामद कर लिया गया। वारदात के काम में लिया गया टेम्पो भी जब्त किया गया। पूछताछ में कई वारदात खुलने की सम्भावना जताई गई है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि बड़ेसरा स्थित बंद फैक्ट्री से कुछ लोग सामान चुराकर ले जा रहे हैं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पांच जनों को पकड़ लिया। उनसे पाट्र्स, पाइप और टेम्पो बरामद किया। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक चित्तौडग़ढ़ के प्रतापनगर निवासी पीयूष अग्रवाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने कोदूकोटा निवासी मुकेश खटीक, गायत्रीनगर के दिनेश शर्मा, रिछड़ा के पुष्कार खटीक, पवन खटीक तथा मूलत: सवाईपुर हाल दादाबाड़ी, भीलवाड़ा निवासी रवि खटीक को गिरफ्तार किया। आरोपी बंद फैक्ट्री से माल चुराकर टेम्पो में भर लिया था। जिनको मुखबिर की सूचना पर ग्रामीणों के सहयोग से रोक लिया गया था।

Updated on:
27 Aug 2021 10:45 pm
Published on:
27 Aug 2021 10:45 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी