भीलवाड़ा

सीए इंटरमीडिएट में भीलवाड़ा के पांच छात्र टॉपर रहे

जनवरी 2021 परीक्षा का परिणाम घोषित
less than 1 minute read
Mar 27, 2021
सीए इंटरमीडिएट में भीलवाड़ा के पांच छात्र टॉपर रहे
सीए इंटरमीडिएट में भीलवाड़ा के पांच छात्र टॉपर रहे

भीलवाड़ा।
दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए इंटरमीडिएट जनवरी 2021 परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया। शाखा अध्यक्ष सीए पिरेश जैन ने बताया कि सीए इंटरमीडिएट ओल्ड एवं न्यू सिलेबस का परिणाम में भीलवाडा के पांच छात्र टॉपर रहे।
शाखा सचिव सीए निर्भीक गांधी ने बताया कि भीलवाडा शाखा से ५ टॉपर विद्यार्थियों में यश हिंगर 517, आशीष जैन-492 नंबर, प्रियल अजमेरा 479 नंबर, रिया नागोरी 473 नंबर तथा साहिल कुमट 472 नंबर प्राप्त कर के भीलवाडा शाखा से टॉप रहे।
----
आल इंडिया परिणाम
सीए इंटरमीडिएट न्यू सीए आईपीसी ओल्ड
बोथ ग्रुप 9.83 प्रतिशत 5.11 प्रतिशत
ग्रुप 1 12.95 प्रतिशत 7.95 प्रतिशत
ग्रुप 2 9.83 प्रतिशत 0.37 प्रतिशत
-----
भीलवाडा शाखा परिणाम
सीए इंटरमीडिएट न्यू सीए आईपीसी ओल्ड
बोथ ग्रुप १६.९२ प्रतिशत ११.11 प्रतिशत
ग्रुप 1 १९.४४ प्रतिशत ११.७६ प्रतिशत
ग्रुप 2 २५.८२ प्रतिशत 0.0 प्रतिशत
---------
आध्यात्मिक होली कल
भीलवाड़ा . तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण के शिष्य मुनि कुलदीप कुमार व मुनि मुकुल कुमार के सानिध्य में पहली बार आध्यात्मिक होली का उत्सव आयोजित होगा। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा अध्यक्ष भैरूलाल चौरडिय़ा ने बताया कि कार्यक्रम बसन्त विहार कालोनी में नवरत्न मल झाबक के निवास स्थल पर रविवार प्रात: 9 बजे प्रारंभ होगा।

Published on:
27 Mar 2021 10:48 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी