भीलवाड़ा

तीन दिन पहले घर से निकला था युवक, इस हाल में देख उड़े होश, पुलिस जांच की मांग

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read

भीलवाड़ा। शहर के ज्योतिनगर इलाके में युवक का शव कॉलोनी के एक कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। समाज के लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

युवक का तीन दिन से नहीं लगा था सुराग

कुएं में मिले शव की खबर शहर में हवा की तरह दौड़ पड़ी। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है । पुलिस के अनुसार ज्योतिनगर निवासी जियेश तीन दिन पहले रात्रि में शराब के नशे में घर से निकला था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। परिजनों ने युवक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके चलते लक्ष्मी सांसी ने एक दिन पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। परिजन भी लापता जियेश की तलाश कर रहे थे। इस बीच, शुक्रवार सुबह कॉलोनी में ही स्थित कुएं में जियेश का शव नजर आया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ।

समाज के लोगों में आक्रोश, जांच की मांग

कुएं में शव मिलने के बाद से समाज की लोगों में आक्रोश छा गया ।मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। समाज की महिलाओं ने जियेश की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सेघटना की गहन पड़ताल करने की गुजारिश की है। इधर, पुलिस को अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि युवक ने कुएं में छलांग लगाई या फिर उसके साथ कुछ और घटना घटित हुई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस पड़ताल के बाद ही मृतक के बारे में पूरी जानकारी निकलकर सामने आ सकेगी।

ये भी पढ़ें

महाकुंभ में उमड़े निजी स्कूल संचालक
Published on:
07 Sept 2018 04:53 pm
Also Read
View All