भीलवाड़ा

पानी का फूटा झरना तो खिल उठे चेहरे

राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के तहत बापूनगर घ सेक्टर में विकसित हुए पार्क में शुक्रवार को पानी की धार उठी तो चेहरे खिल उठे। उजाड़ पार्क में बदलाव की कहानी लिखने वाली शिक्षिका लक्ष्मी शर्मा व उनकी टीम बोली, यह पार्क अब शहर का आदर्श पार्क होगा।
less than 1 minute read
Fountains blossomed if the waterfall
Fountains blossomed if the waterfall

भीलवाड़ा। राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के तहत बापूनगर घ सेक्टर में विकसित हुए पार्क में शुक्रवार को पानी की धार उठी तो चेहरे खिल उठे। उजाड़ पार्क में बदलाव की कहानी लिखने वाली शिक्षिका लक्ष्मी शर्मा व उनकी टीम बोली, यह पार्क अब शहर का आदर्श पार्क होगा।


राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के तहत यहां उजाड़ पार्क की काया पलटी की क्षेत्र की महिला मण्डल ने ठानी तो शिक्षिका लक्ष्मी शर्मा के साथ कौशल्या पाराशर आदि जोश के साथ जुड़ गई। यहां पार्क विकसित होने के साथ ही हैरिटेज पोल यहां की पहचान बन गया है। शुक्रवार को नगर विकास न्यास ने यहां पार्क की सिंचाई के लिए बोरिंग किया तो महिला टीम का जोश दुगना हो गया। लक्ष्मी व कौशल्या आदि ने बोरिंग से पहले पूजा अर्चना की। लक्ष्मी ने पत्रिका का आभार जताया कि उनके प्रयास से आबादी के बीच उजाड़ पार्क रौनक हो उठा।


गौरतलब है कि पार्क की तस्वीर बदलने वाली महिला टीम का क्षेत्र के लोगों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। आयोजित कार्यक्रम में रानी लक्ष्मी बाई उद्यान विकास समिति अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा व सचिव कौशल्या पाराशर का सम्मान किया गया।

Updated on:
27 Mar 2021 01:21 pm
Published on:
27 Mar 2021 01:21 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी