भीलवाड़ा

चार की मौत, 88 संक्रमित मिले

कोरोना का कहर बरकरार
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2020, 3:30 PM IST
Four killed, 88 infected in bhilwara
Four killed, 88 infected in bhilwara

भीलवाड़ा।

जिले में शनिवार को कोरोना वायरस चार जिंदगियां लील गया। इनमें एमजीएच के पीएमओ कार्यालय का कर्मचारी व जहाजपुर क्षेत्र के पूर्व मंत्री का भाई शामिल हैं। जिले में कोरोना अब तक 69 जनों की जान ले चुका। शनिवार को 88 कोरोना संक्रमित मिले। साथ ही पॉजिटिव की संख्या 4956 हो गई है।
एमजी अस्पताल के अनुसार एमजीएच के कार्यालय अधीक्षक दफ्तर के कर्मचारी राजेन्द्र बाहेती को भीलवाड़ा अस्पताल में पहली बार 29 अगस्त को प्लाज्मा थैरेपी दी। तब से वेंटीलेटर पर था। बाहेती की इंटरल्यूकिन-6 जांच कराई व लाइफ सेविंग इंजेक्शन भी लगाया। वे उपचार के दौरान नेगेटिव हो गए। परिजन बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद ले गए, जहां फिर संक्रमित हो गए और शुक्रवार शाम दम तोड़ दिया। गाइडलाइन के अनुसार बाहेती का अहमदाबाद में अन्तिम संस्कार किया गया। जहाजपुर के पूर्व मंत्री रतनलाल ताम्बी के भाई ज्ञानमल ताम्बी (७०) की उपचार के दौरान एमजीएच में मौत हो गई। इसी प्रकार कोरोना से हुरड़ा निवासी (५५) तथा भीलवाड़ा निवासी महिला (८०) की मौत हो गई है। चिकित्सा विभाग के अनुसार, शनिवार को ८८ कोरोना संक्रमित पाए। इनमें शहर के पत्रकार शामिल है।
६६.२२ प्रतिशत रिकवरी दर
जिले में मरीजों का रिकवरी रेट 66.22 फीसदी है। जितने मरीज ठीक हो रहे है उससे ज्यादा नए मरीज आ रहे। जिले में 1९ सितंबर तक 4956 संक्रमित सामने आ चुके। इनमें 3226 ठीक हो गए। इनमें 761 चिकित्सा विभाग की निगरानी में है।
जहां सर्वाधिक खतरा, वहीं घंटों खड़े रहने की मजबूरी
महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में सीएमएचओ ऑफिस के पास आइएलआइ ओपीडी बनाया है। इसके ठीक सामने कोरोना जांच का सैम्पल कलेक्शन सेंटर है। इससे क्षेत्र में संक्रमण का सर्वाधिक खतरा है। इसके बीच यहां रोजाना खिड़की पर जांच रिपोर्ट लेने वालों की भीड़ रहती है। शनिवार को भी यही नजारा था। लाइन लगी थी। लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ा।
मंडी में पांच व्यापारी संक्रमित, २३ तक कारोबार बंद
कृषि उपज मंडी में पांच व्यापारी कोरोना संक्रमित निकलने पर खाद्यान्न व्यापार संघ ने २३ सितंबर तक मंडी बंद रखने का निर्णय किया है। अध्यक्ष मुरली इनाणी व पूर्व मंडी निदेशक शिवकुमार गगरानी ने बताया कि रविवार से मंडी में सम्पूर्ण कारोबार बन्द रहेगा।

Published on:
Also Read
View All