भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में इस माह से जिले के चार लाख परिवारों को मिलेंगे राशन किट

4,08,000 परिवारों को राशन देने का लक्ष्य3,94,431 परिवारों ने कराया पंजीयन367 रुपए का आएगा एक किट14.98 करोड़ होंगे हर माह खर्चभीलवाड़ा. राज्य सरकार इस माह से जिले के 4 लाख 8 हजार चयनित परिवारों को राशन किट बांटेगी। इसमें सरसों तेल, चीनी, नमक, मसाले शामिल होंगे। यह वितरण राशन डीलरों के माध्यम से होगा।
less than 1 minute read
Jul 25, 2023
भीलवाड़ा में इस माह से जिले के चार लाख परिवारों को मिलेंगे राशन किट
भीलवाड़ा में इस माह से जिले के चार लाख परिवारों को मिलेंगे राशन किट

भीलवाड़ा. राज्य सरकार इस माह से जिले के 4 लाख 8 हजार चयनित परिवारों को राशन किट बांटेगी। इसमें सरसों तेल, चीनी, नमक, मसाले शामिल होंगे। यह वितरण राशन डीलरों के माध्यम से होगा।

महंगाई राहत शिविरों में करीब 3 लाख 95 हजार परिवारों ने मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट वितरण योजना में पंजीकरण कराया। राहत कैम्प अब जिला मुख्यालय व उपखण्ड मुखालय पर चल रहे हैं, लेकिन जिले का लक्ष्य 4 लाख 8 हजार का है। एक परिवार को एक किट मिलेगी। कीमत 367 रुपए होगी। जिले के इन परिवारों को किट देने में सरकार का हर माह करीब 15 करोड़ रुपए खर्च होगा। यह किट उन्हीं जरूरतमंदों को मिलेगा, जिन्हें वर्तमान में सरकार की ओर से बीपीएल योजना के तहत गेहूं दिया जा रहा है।
डीलर को हर किट के 4 रुपए-
प्रदेश में राशन किट की सप्लाई के लिए डीलर को 4 रुपए प्रति पैकेट के आधार पर मार्जिन राशि दी जाएगी। हर माह राशन डीलर को 16.32 लाख रुपए की मार्जिन राशि मिलेगी।
-----
ये मिलेगा किट में-
दाल : 1 किलो
चीनी : 1 किलो
नमक : 1 किलो
खाद्य तेल : सोयाबीन एक लीटर
मसाले: हल्दी 50 ग्राम, मिर्च व धनिया 100-100 ग्राम मिलेगा
--------
राशन किट वितरण में करीब 4.8 लाख परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। राशन किट वितरण इसी माह शुरू कर दिया जाएगा। एक किट पर 367 रुपए तथा जिले के लिए 14 करोड़ 98 लाख रुपए व्यय होंगे।
-अमरेन्द्र मिश्रा, जिला रसद अधिकारी, भीलवाड़ा

Updated on:
25 Jul 2023 10:02 am
Published on:
25 Jul 2023 10:02 am