भीलवाड़ा

शहर के कचरा स्टैँड से हटाया कचरा, लोगों को मिली थोड़ी राहत

सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के चलते शहर के सभी कचरा स्टैँड पर कचरों का ढेर लगा है। बरसात के कारण उन स्थानों से दुर्गंध भी आने लगी है।

less than 1 minute read
Aug 03, 2024
सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के चलते शहर के सभी कचरा स्टैँड पर कचरों का ढेर लगा है। बरसात के कारण उन स्थानों से दुर्गंध भी आने लगी है।

Bhilwara news: सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के चलते शहर के सभी कचरा स्टैँड पर कचरों का ढेर लगा है। बरसात के कारण उन स्थानों से दुर्गंध भी आने लगी है। आस-पास के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इसे लेकर नगर परिषद के सभापति राकेश पाठक ने पहल करते हुए शुक्रवार दोपहर को सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कचरा स्टैंड से कचरा हटाने पर चर्चा की। पाठक ने कहा कि बारिश के कारण कचरे से दुर्गंध आने लगी है। इससे गंभीर बीमारियां हो सकती है। किसी तरह की कोई जनहानि न हो इसके लिए आपसी समझौता होने के बाद शहर से कचरा हटाने का निर्णय किया। निर्णय के बाद लोडर व जेसीबी को हड़ताल से मुक्त करते हुए कचरा हटाने का काम भी दोपहर बाद शुरू कर दिया गया। इन कचरा स्टैंड से 200 टन से अधिक कचरा उठाया गया है। कचरा हटाने से क्षेत्र के लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

सभापति पाठक ने बताया कि पिछले सात दिवस से सफाई कर्मचारियों की जारी हड़ताल की वजह से शहर की सफाई व्यवस्था काफी बुरी स्थिति में पहुंच गई है। इस वजह से आम जनता को राहत प्रदान करने के लिए सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारीयो के साथ बैठक की गई। इसमें निर्णय किया गया कि शहर के विभिन्न कचरा स्टैंड से कचरा उठाने के लिए परिषद के लोडर, डंपर व जेसीबी ने कार्य प्रारंभ कर दिया। इस दौरान पाठक के अलावा आयुक्त हेमाराम चौधरी, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामदेव चन्नाल, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राजेश मल्होत्रा समेत अन्य सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारी व अधिकारी उपस्थित थे।

Published on:
03 Aug 2024 11:17 am
Also Read
View All

अगली खबर