1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara News: गैस-पेट्रोल की किल्लत के फेक वीडियो बनाने पर 11 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा में गैस और पेट्रोल की किल्लत की अफवाह फैलाने वाले 11 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने उनसे माफी मंगवाकर वीडियो जारी किया। जानिए क्या है पूरा माजरा।

2 min read
Google source verification

फोटो- AI

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा में सोशल मीडिया पर गैस और पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह फैलाना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। जब पुलिस को इसकी भनक लगी तो, पुलिस ने इस मामले में 11 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने लोगों में डर और भ्रम फैलाने के लिए भ्रामक वीडियो बनाए और शेयर किए। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों से माफी मंगवाकर उसका वीडियो भी जारी किया है।

वीडियो में मांगी माफी, बोले कमी नहीं है

जारी किए गए वीडियो में आरोपी हाथ जोड़कर कहते नजर आए कि उन्होंने बिना जांच किए सोशल मीडिया पर वीडियो बना दिए। उन्होंने साफ कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल या गैस की कोई कमी नहीं है। आरोपियों ने लोगों से माफी मांगते हुए अपील की कि ऐसी अफवाहों पर भरोसा न करें। पुलिस ने सभी आरोपियों से विवादित वीडियो भी डिलीट करवा दिए हैं।

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए फैलाया डर

पुलिस के अनुसार, ये सभी इन्फ्लुएंसर सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और व्यूअर्स बढ़ाने के लिए इस तरह के वीडियो बना रहे थे। इनमें से कुछ वीडियो में देश में युद्ध जैसी स्थिति बताकर लोगों को डराया गया। यहां तक कहा गया कि गैस खत्म हो जाएगी, इसलिए लोग लकड़ी और कंडे जमा करना शुरू कर दें। इस तरह की बातों से आमजन में घबराहट फैल रही थी।

पुलिस की निगरानी में आए अकाउंट

भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर पुलिस ऐसे अकाउंट्स पर नजर रख रही थी, जो अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को जोड़कर अफवाह फैला रहे थे। जांच के दौरान करीब 10 से ज्यादा अकाउंट चिन्हित किए गए। इसके बाद संबंधित थाना क्षेत्रों बनेड़ा, बड़लियास, मंगरोप, सुभाषनगर और गांधीनगर में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इन लोगों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया, उनमें करण जाट, धीरज जाट, अर्पित शर्मा, अर्जुन चौधरी, महेंद्र कुमार, कैलाश कुमार, मुकेश प्रजापत और दीपक सिंह सहित अन्य शामिल हैं। सभी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। आप तो ऐसे वीडियो नहीं बना रहे है। अगर बना रहे है, तो इन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दे। कहीं आप पर भी गिरफ्तारी की गाज नहीं गिर जाए।