
कक्षा 12वीं परिणाम: कॉमर्स में भीलवाड़ा प्रदेश में 5वें और आर्ट्स में 7वें स्थान पर रहा
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने एक बार फिर 12वीं विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय का परिणाम एक साथ मंगलवार को जारी किया। जारी मेरिट में वस्त्रनगरी ने मिला-जुला प्रदर्शन किया है। कॉमर्स में अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 5वीं रैंक हासिल की है। आर्ट्स में 7 पायदान की लंबी छलांग लगाई है। हालांकि, साइंस में जिले का प्रदर्शन पिछले साल के मुकाबले थोड़ा फीका रहा है। संकायवार बात करें तो आर्ट्स और साइंस में बेटियों ने दबदबा कायम रखा है, वहीं कॉमर्स में बेटों ने मामूली अंतर से बाजी मारी है।
कॉमर्स में 99.41 % परिणाम के साथ प्रदेश में 5वीं रैंक हासिल की है। पिछले साल जिला 6वीं रैंक पर था, इस लिहाज से एक रैंक का सुधार हुआ है। हालांकि पिछले साल 99.62 % के मुकाबले परिणाम में 0.21 % की गिरावट दर्ज की है।
आर्ट्स का परिणाम अच्छा रहा। 98.42 % स्कोर के साथ भीलवाड़ा प्रदेश में 7वें स्थान पर रहा है। पिछले साल 98.12 % के साथ जिला 14वें स्थान पर था, इस बार परिणाम में 0.30 % की वृद्धि के साथ 7 पायदान की छलांग लगाई है। साइंस में जिले को झटका लगा है। साइंस में 1.36 % की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल 99.01 % के साथ प्रदेश में 6वीं रैंक वाला भीलवाड़ा इस बार 98.26 % के साथ 11वीं रैंक पर आ गया है।
आर्ट्स-साइंस में छात्राएं तो कॉमर्स में छात्र आगे
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में भीलवाड़ा का परिणाम 97.60 % रहा है। जिले ने 10 रैंक का सुधार करते हुए 11वीं रैंक हासिल की है। जिले से कुल 167 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें से 163 पास हुए। इनमें छात्र 98.78% और छात्राएं 96.47% पास हुई हैं।
संकाय परिणाम 2026 रैंक 2025 रैंक
श्रेणी विज्ञान कॉमर्स आर्ट्स
Published on:
01 Apr 2026 08:41 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
