भीलवाड़ा

गरिमा बंसल ने बाजी मारी

आरयूएचएस के परिणाम घोषित
less than 1 minute read
May 21, 2021
गरिमा बंसल ने बाजी मारी
गरिमा बंसल ने बाजी मारी

भीलवाड़ा।
राजस्थान यूनिवर्सिटी हेल्थ एंड सांइस (आरयूएचएस) में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। भीलवाड़ा मेडिकल कालेज का परिणाम ७४ प्रतिशत रहा है। इसमें गरिमा बंसल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शलभ शर्मा ने बताया कि 2019-20 के बैच में 150 विद्यार्थियों में से 111 पास हुए है, जबकि 39 स्टूडेंट फेल हुए है। डॉ. शर्मा ने बताया कि दो साल में पहली बार कालेज में पहले पांच स्थान पर लड़कियों ने बाजी मारी है। कॉलेज में पहले स्थान पर गरिमा बंसल 77.22 प्रतिशत अंक के साथ कालेज में प्रथम और आरयूएचएस में छठे स्थान पर रही। कालेज में खुशी अग्रवाल 75.11 प्रतिशत के साथ दूसरे, मीना यादव 73.44 प्रतिशत के साथ तीसरे, सृष्टि नागर 73.33 प्रतिशत के साथ चौथे व अवनी भटनागर 73.22 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर रही।
आटे का लिया सेम्पल
भीलवाड़ा . आरसी व्यास कॉलोनी स्थित महिला सुपर मार्केट में खरीदे गए आटे में खराबी की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने उसका सेम्पल लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री मालिक को जांच रिपोर्ट आने तक आटा नहीं बेचने के आदेश दिए है।

Updated on:
21 May 2021 10:01 pm
Published on:
21 May 2021 10:01 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी