https://www.patrika.com/rajasthan-news/
भीलवाड़ा।
शहर के बाजार नम्बर दो में दो युवकों ने अपने आपको पण्डित बताकर समस्या दूर करने का झांसा देकर वृद्धा के तीन तोले के गहने और पर्स लेकर कर चम्पत हो गए। उनके जाने के बाद महिला को पता लगा। परिचित के साथ कोतवाली पहुंच कर रिपोर्ट दी। पुलिस उचक्कों की तलाश कर रही है। इस घटना से लोगों में रोष्ा है।
पुलिस के अनुसार उदयपुर की प्रेम देवी पत्नी दयालसिंह भण्डारी पर्युषण पर्व पर भीलवाड़ा आई थी। प्रवचन सुन परिचिति के घर पैदल जा रही थी। बाजार नम्बर दो में दो युवक मिले। खुद को हरिद्वार का पण्डित बताया और प्रेम देवी को समस्या दूर करने का उपाय की बात कही। महिला झांसे में आ गई। दोनों उसे कुछ दूर ले गए और एक दुकान के बाहर बैठा दिया। बातों में उलझा कर सोने की तीन तोला वजनी दो चूडिया व चेन खुलवा ली। पास में रखा पर्स भी ले लिया। पर्स व गहने लेकर दोनों गोल प्याऊ चौराहे की ओर भाग गए।
उनके जाने के बाद कुछ देर बाद प्रेम देवी को पता लगा। उसने आसपास वालों की जानकारी दी। परिचित भी वहां पहुंच गए। कोतवाली पहुंच घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने संदिग्धों की तलाश भी की, लेकिन पता नहीं चला।
फाल्ट ठीक करने गए लाइनमैन से कांदा में मारपीट, कराया भर्ती
शहर के निकट कांदा गांव में बुधवार को फाल्ट ठीक करने गए डिस्कॉम के लाइनमैन के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। जख्मी हालत में लाइनमेन को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस सम्बंध में रिपोर्ट सदर थाने में दी गई।
जानकारी के अनुसार लसाडिया निवासी भैरू बलाई कांदा गांव में लाइनमेन तैनात है। कांदा में खेत पर करंट आने की शिकायत मिली। इस पर फाल्ट ठीक करने के लिए भैरू वहां पहुंचा। इस दौरान किसी बात को लेकर सुवा बलाई ने उसके साथ मारपीट की।