भीलवाड़ा

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 22 को

भाजपा ने दिया था ज्ञापन

less than 1 minute read
Jul 08, 2021
जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 22 को

भीलवाड़ा।
जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 22 जुलाई को सुबह 11 बजे जिला प्रमुख बरजीबाई भील की अध्यक्षता में होगी। नई जिला परिषद के गठन के सात माह बाद पहली बार बैठक होगी। सीईओ रामचन्द्र बैरवा ने बताया कि बैठक में गत बैठक की कार्रवाई की अनुपालना एवं अनुमोदन पर चर्चा, विद्युत वितरण व्यवस्था, पेयजल एवं सड़क पर चर्चा, जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के आय व्यय अनुमान वर्ष 2021-22 पर चर्चा के बाद अनुमोदन पर चर्चा होगी। इसके अलावा पंचायती राज विभाग में शामिल विभाग ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ एवं पंचायत राज विभाग, समाज कल्याण, सिंचाई, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, मत्स्य विभाग तथा स्वच्छ भारत मिशन की गतिविधियों पर चर्चा होगी। बैठक में कोरोना गाइड लाइन की पालना की जाएगी। इससे पूर्व जिला परिषद की बैठक को बुलाने को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष लादुलाल तेली ने जिला कलक्टर व सीईओ को ज्ञापन दिया था।यह जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता ने दी।

Published on:
08 Jul 2021 09:46 pm
Also Read
View All