भीलवाड़ा

देह व्यापार: सोशल मीडिया पर भेजता फोटो, ग्राहक पसंद करते, OK के बाद रात में कई होटलों में भेजा जाता

दिल्ली-मुम्बई से युवतियां को मंगवाया जाता था। युवतियां नेपाल के अलावा कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई इलाकों व बैंगलूरु समेत कई बड़े शहरों की होती।
2 min read
Mar 27, 2023
galat_kam.jpg
प्रतीकात्मक तस्वीर

भीलवाड़ा । दिल्ली-मुम्बई से युवतियां को मंगवाया जाता था। युवतियां नेपाल के अलावा कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई इलाकों व बैंगलूरु समेत कई बड़े शहरों की होती। चार से पांच के ग्रुप में युवतियां भीलवाड़ा पहुंचती। इनको दुर्गेश बस या ट्रेन से उतारकर सीधे मकान में ले जाता था। जो युवतियां आती, उनको एक पखवाड़े यहां रखा जाता। उसके बाद दूसरे शहर में देह व्यापार के लिए भेज दिया जाता। उसके बाद नई युवतियों को बुलाया जाता। इसके लिए दिल्ली-मुम्बई में ग्राहक से दुर्गेश की सांठगांठ थी।

इसलिए शक के दायरे में, दिनभर आते ग्राहक
जिस जगह मकान किराए पर ले रखा था, उसके आसपास आबादी बस्ती है। इस मकान में दिनभर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहती थी। आसपास के लोगों ने निगरानी रखी। आपत्ति जताने पर युवतियां झगड़े पर उतारू हो गई। इससे लोग परेशान हो गए। लोग पुलिस अधिकारियों को लगातार शिकायत कर रहे थे। यह मकान सरगना दुर्गालाल उर्फ दुर्गेश गुर्जर ने किराए पर ले रखा था।

दिन में ग्राहक आते थे, रात में होटल भेजता था
युवतियों से हुई प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दुर्गेश दिन में ग्राहकों को किराए के मकान में बुलाता था। वहां सौदेबाजी के लिए दो युवकों को रखा था। एक से दो हजार रुपए तक ग्राहक से लिया जाते थे। इनके ग्राहक भी तय थे। कारों में आने वाले ग्राहक दूर वाहन खड़ा कर मकान में जाते थे। सौदा तय होने के बाद कमरे में भेजा जाता था। रात में इन्हीं युवतियों को शहर के कई होटलों में भेजा जाता था। रातभर का पैसा तय होता था। होटल मैनेजर भी दुर्गेश को फोन कर ग्राहक के लिए युवतियां मंगवाते थे।

सोशल मीडिया पर भेजता फोटो, ग्राहक पसंद करते
बाहर से युवतियों आते ही उनके फोटो खींचे जाते। इन फोटो को सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों को भेजा जाता। हर युवतियों की अलग कीमत होती थी। ग्राहक फोटो पसंद कर सोशल मीडिया पर ओके करता। उसके बाद होटल भेजा जाता। दिन में आने वाले ग्राहकों के साथ भी कुछ ऐसा ही किया जाता। ग्राहक से मिलने वाली राशि युवतियों व दलालों में बराबर का हिस्सा होता था।

सरगना पर तीन मुकदमे पहले से
दलाल दुर्गेश के खिलाफ पीटा एक्ट के तीन मुकदमे पहले से है। 8 जनवरी 2020 को अजमेर राजमार्ग पर एक कॉलोनी के मकान से दुर्गेश और उसकी पत्नी, 11 लड़कियां, चार युवकों समेत 17 जनों को गिरफ्तार किया था। घर की तलाशी में पलंग बॉक्स में साढ़े सात लाख रुपए का गांजा भी मिला। उसके बाद 7 मार्च 2021 को भीमगंज पुलिस ने नेहरू विहार के एक क्वार्टर पर दबिश देकर दुर्गेश और सात युवतियों को गिरफ्तार किया।

Updated on:
27 Mar 2023 12:17 pm
Published on:
27 Mar 2023 12:17 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी