भीलवाड़ा

सोने व चांदी की फिर छलांग: चांदी 1.32 लाख तक पहुंची, सोना भी चमक में कम नहीं

- पिछले साढ़े पांच माह में चांदी में 29 हजार व सोने ने 19 हजार का दिया रिटर्न

2 min read
Sep 14, 2025
Gold and silver jump again: Silver reaches 1.32 lakh, gold is also not less shining

सर्राफा बाजार तेजी के रूख पर है। सोने-चांदी में इस माह में छह-छह हजार की वृद्धि हुई है। दूसरी ओर शनिवार को सोना व चांदी दोनों ने नया रेकाॅर्ड बनाया। चांदी एक लाख 32 हजार पहुंच गई। वहीं सोना एक लाख 13 हजार रुपए के पार हो गया। यही हाल रहा तो धनतेरस व दीपावली में सोना-चांदी में रेकाॅर्ड तोड़ इजाफा होगा। व्यापारियों का मानना है कि चांदी 1.50 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तथा सोना 1.25 लाख रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकता है।

सोने व चांदी की कीमतों में उछाल के पीछे कई बड़े कारण हैं। विश्व के केंद्रीय बैंकों की ओर से लगातार सोने की खरीद की जा रही। डॉलर की कमजोरी, अमरीका ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों ने निवेशकों को सोने की ओर आकर्षित किया है। यही वजह है कि सोना ईटीएफ में निवेश करने का रुझान भी बढ़ा है। फिलहाल सोना व चांदी रेकाॅर्ड स्तरों पर है और विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2025 के अंत तक यह चरम स्थिति में होगा।

लगातार बना रहा रिकार्ड

जिस सोने के एक लाख होना दूर की कौड़ी था, वह 1.13 लाख का आंकड़ा पार कर गया। वैश्विक हालात, पास आते त्योहार व दीपावली के कारण सर्राफा बाजार में तेजी है। 1 अप्रेल से 13 सितंबर तक सोना व चांदी रोज नए रेकाॅर्ड बना रहा था। 1 अप्रेल को सोना 94 हजार रुपए पर था जो 13 सितंबर को 1,13,100 रुपए तक पहुंच गया। जबकि चांदी एक अप्रेल को 1 लाख 3 हजार रुपए किलोग्राम थी वह 13 सितंबर को 1.32 लाख पर आ गई। पिछले साढ़े पांच माह में चांदी ने 29 हजार व सोने ने 19 हजार रुपए तक का रिटर्न दिया है।

नहीं थमी रफ्तार तो टूटेगा रिकार्ड

सर्राफा व्यापारी विकास समदानी का कहना है कि सोना व चांदी की रफ्तार थम नहीं रही। जैसे-जैसे त्योहार का समय करीब आ रहा सर्राफा बाजार में भी तेजी बढ़ रही है। सर्राफा बाजार में कारोबारी इस वर्ष दीपावली तक चांदी के सवा लाख रुपए के आंकड़े तक पहुंचने की उम्मीद जता रहे थे, लेकिन उससे कहीं पहले ही चांदी एक लाख 32 हजार के आंकड़े को पार कर गई। यहीं हालात रहे तो आम आदमी के लिए सोना व चांदी खरीदना मुश्किल हो जाएगा।

Published on:
14 Sept 2025 08:43 am
Also Read
View All

अगली खबर