भीलवाड़ा

Good News : राजस्थान में आज बनेगी विश्व की सबसे बड़ी रोटी, भीलवाड़ा में बनेगा इतिहास

World largest Roti : राजस्थान इतिहास रचने जा रहा है। भीलवाड़ा में आज रविवार 8 सितम्बर को दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाई जा रहा है। राजस्थान के लिए 8 अक्टूबर को बड़ा दिन है।  
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2023, 12:46 PM IST
roti_1.jpg
Roti

Rajasthan Creat History : राजस्थान के लिए आज 8 अक्टूबर बड़ा दिन है। राजस्थान इतिहास रचने जा रहा है। भीलवाड़ा में रविवार 8 सितम्बर को दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाई जाएगी। इस रोटी का वजन करीब 151 किलोग्राम होगा। इस रोटी को बनाने के लिए तवा एक हजार किलोग्राम वजन का होगा तो बेलन 20 फीट लम्बा होगा। 1 हजार ईंटों की बेस से एक 12x16 का चूल्हा तैयार किया गया है। चूल्हे में लोहे की जाली लगाई गई है। रोटी को सेंकने के लिए 800 किग्रा कोयला मंगवाया गया है। दुनिया की सबसे बड़ी रोटी राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के 12 ट्रेंड हलवाई बनाएंगे। रोटी को बनाने की पूरी प्रक्रिया में करीब 4 घंटे का समय लगेगा। इस पहले गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में करीब 145 किलोग्राम की रोटी बनाने रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड जामनगर (गुजरात) ने बनाया था।

करीब 50 कार्यकर्ताओं की बनी टीम

विश्व की सबसे बड़ी रोटी को भीलवाड़ा के हरिसेवा धाम के महामंडलेश्वर संत हंसराम की सेवा में रहकर बनाया जाएगा। राजस्थानी जनमंच अध्यक्ष कैलाश सोनी इस मुहिम से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया, इस आयोजन को लेकर तैयारियां काफी पहले से शुरू हो चुकी है। इसमें करीब 50 कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। हर काम को बारीकी से देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें - बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबर, बिजली बिल पर आया नया अपडेट

एक हजार को मिलेगा प्रसाद

राजस्थानी जनमंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया रोटी को करीब एक हजार लोगों को प्रसाद के रूप में दिया जाएगा। रोटी के साथ पंचकुटे की सब्जी को परोसी जाएगी।

यह भी पढ़ें - Crime Story : राजस्थान का एक विश्व प्रसिद्ध चित्रकार डबल मर्डर का पाया गया दोषी

Updated on:
8 Oct 2023, 12:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Crime: ‘मर्डर के बाद घर की छत पर अंतिम संस्कार और कपाल क्रिया’, आरोपी ने उगले रोंगटे खड़े करने वाले राज

राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा?