
Electricity Bill - File Photo
Electricity Bill Digital Soon : अजमेर डिस्कॉम लाखों बिजली उपभोक्ताओं की बिजली बिलिंग और मीटर रीडिंग को जल्द डिजिटल करने जा रहा है। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का भी उपयोग होगा। तय समय पर खुद ही रीडिंग होकर उपभोक्ता के मोबाइल पर एसएमएस और वॉट्सऐप पर बिल मिल जाएगा। अभी अजमेर सहित जयपुर, जोधपुर डिस्कॉम में आउटसोर्स पर मीटर रीडर लगाए हुए हैं। साथ ही स्पॉट बिलिंग सिस्टम है। इसके तहत कर्मचारी उपभोक्ता के परिसर से मीटर की फोटो लेकर रीडिंग दर्ज कर बिल बनाते हैं। ये तुरंत ऑनलाइन भी हो जाते हैं।
रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी
अजमेर डिस्कॉम स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट पर कामकाज कर रहा है। केंद्र की एकीकृत विद्युत विकास योजना (आइपीडीएस) का मकसद भी स्मार्ट मॉनिटरिंग से जुड़ा है। इसके तहत जिन घरों-दफ्तरों, व्यावसायिक परिसरों में स्मार्ट मीटर स्थापित होंगे वहां रियल टाइम मॉनिटरिंग की सुविधा होगी। इसके तहत सीसीटीवी से एक्सेस लेकर परिसर की गतिविधि देखी जा सकेंगी। इसका एक्सेस स्मार्ट मीटरिंग में उपभोक्ता को भी मिल सकेगा।
यह भी पढ़ें - Good News : संविदा कर्मियों पर बड़ा अपडेट, 3 साल तक नौकरी करने वाले हो सकेंगे नियमित
करोड़ों रुपए की होगी बचत
अजमेर डिस्कॉम के क्षेत्राधिकार में 17 जिले हैं। अजमेर शहरी क्षेत्र में विद्युत वितरण कार्य टाटा पावर के पास है। सभी सत्रह जिलों में करीब 52 लाख 55 हजार उपभोक्ता हैं। प्रति उपभोक्ता मीटर की रीडिंग और बिलिंग पर 10 से 12 रुपए का खर्च बनता है। प्रतिमाह यह राशि करोड़ों रुपए से ज्यादा बनती है। ऑटोमेटेड मोड पर बिलिंग होने पर सीधे तौर पर डिस्कॉम को 5 से 10 करोड़ रुपए की बचत होगी।
यह आइपीडीएस योजना
- शहरी क्षेत्रों में मजबूत सब-ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क
- ट्रांसफार्मरों /फीडरों/उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर
- एआई तकनीक का इस्तेमाल
डिजिटल मीटर रीडिंग बिलिंग से रहेगी पारदर्शिता - एन. एस. निर्वाण
अजमेर डिस्कॉम एमडी एन. एस. निर्वाण ने कहा, बिजली मीटर रीडिंग- बिलिंग में शत-प्रतिशत एक्यूरेसी के लिए कामकाज जारी है। नई तकनीक भी आ रही है। डिजिटल मीटर रीडिंग बिलिंग भविष्य में काफी आसानी होगी। इससे पारदर्शिता भी रहेगी।
यह भी पढ़ें - Rajasthan CM ने दी नई सौगातें, महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी 90 फीसद छूट, गिग वर्कर्स के खाते में आएंगे 5000 रुपए
Updated on:
6 Oct 2023, 11:59 AM IST
Published on:
6 Oct 2023, 11:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.