4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan CM ने दी नई सौगातें, महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी 90 फीसद छूट, गिग वर्कर्स के खाते में आएंगे 5000 रुपए

Congress Vision Document Released : विकसित राज्य के लिए विजन डॉक्यूमेंट जारी। इसके साथ ही सीएम ने दी सौगातें। गिग वर्कर्स के खाते में आएंगे 5000 रुपए। साथ ही महिलाओं को रोडवेज बसों के मासिक पास में 90 फीसद छूट मिलेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 6 Oct 2023, 10:19 AM IST

cm_ashok_gehlot_1.jpg

Rajasthan CM

राजस्थान को विकसित राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से शुरू किए गए मिशन 2030 के तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कॉमर्स कॉलेज में हुए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में डॉक्यूमेंट जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। सीएम गहलोत ने मंत्रालयिक कर्मचारी चयन निदेशालय के गठन की घोषणा की हैं। इसकी मांग लंबे समय से चली आ रही थी। गिग वर्कर्स के खातों में डीबीटी के जरिए 5 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। रोडवेज बसों में मासिक पास बनवाने वाली कामकाजी महिलाओं और छात्रों को किराए में अब 10 फीसदी राशि ही देनी होगी। 90 फीसदी राशि सरकार वहन करेगी।

केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि केंद्र का काम राज्यों को मजबूत करने का होता है, लेकिन केंद्र सरकार ने राजस्थान को मिलने वाली सहायता में से ही 76 हजार करोड़ रुपए का फंड कम कर दिया।

यह भी पढ़ें - हाथ के अंगूठे के घिसने से नहीं मिल रहा राशन, सरकार ने निकाला नया तरीका, अब चुटकियों में होगा सत्यापन

यह भी पढ़ें - Good News : संविदा कर्मियों पर बड़ा अपडेट, 3 साल तक नौकरी करने वाले हो सकेंगे नियमित