4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथ के अंगूठे के घिसने से नहीं मिल रहा राशन, सरकार ने निकाला नया तरीका, अब चुटकियों में होगा सत्यापन

Food Security Plan : खाद्य सुरक्षा योजना में बहुत से बुजुर्ग व्यक्तियों के सत्यापन दिक्कत हो रही है। फिंगरप्रिंट नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ता परेशान। तब सरकार ने निकाला एक नया तरीका।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Oct 2023, 12:19 PM IST

irish_scanner.jpg

Food Security Plan - Irish Scanner

खाद्य सुरक्षा योजना के तहत सरकार ने बढ़ती उम्र के कारण हाथ के अंगूठे घिस जाने पर राशन नहीं मिलने से परेशान 1 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को राहत दी है। अब फिंगरप्रिंट से नहीं, आंख की पुतली से सत्यापन होगा। 67 करोड़ रुपए की लागत से 26 हजार से ज्यादा आइरिश स्कैनर खरीदे जा रहे हैं। दिसंबर के पहले सप्ताह में ये स्कैनर राशन की दुकानों पर स्थापित कर दिए जाएंगे। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ अंगूठे की रेखाएं घिसने की समस्या तो है ही। साथ ही पत्थर की खानों में काम करने वाले मजदूरों, खून की कमी से पीड़ित लोगों को इस समस्या का ज्यादा सामना करना पड़ रहा है। राशन की दुकानों पर रिकॉर्ड चैक करने पर सामने आया कि ऐसे भी लाभार्थी थे जिनका अंगूठा घिसने पर एक बार सत्यापन हो गया लेकिन दूसरी बार नहीं हुआ।

फर्म को कार्यादेश जारी

आइरिश स्कैनर की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर फर्म को दो दिन पहले कार्यादेश भी जारी कर दिया गया है। टेंडर की शर्तों के अनुसार फर्म दिसंबर के पहले सप्ताह में राशन की 26 हजार दुकानों पर आइरिश स्कैनर लगाने का काम शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - राजस्थान की पहली सोने खान होगी नीलाम, हाईकोर्ट का आदेश

इधर सत्यापन, उधर निकलेगी पर्ची

पोस मशीन से लाभार्थी का सत्यापन करने पर 60 सैकंड से ज्यादा का समय लगता है। लेकिन अंगूठा घिस जाने वाले लाभार्थियों का आइरिश स्कैनर से पलक झपकते ही सत्यापन होगा। पुतलियों का आधार डेटा से सत्यापन होगा और मशीन से राशन के गेहूं की पर्ची मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें - Good News : राजस्थान में ग्रीन हाइड्रोजन नीति को Gehlot Cabinet से मिली मंजूरी