हनुमाननगर थाना क्षेत्र के मोरला में चोरों ने धमाल मचाई। तीन मकानों के ताले तोड़े तथा देवली में एक दुकान से लाखों का माल पार कर ले गए। इस सम्बंध में रिपोर्ट हनुमानBhilwara, Bhilwara, Rajasthan, Indiaनगर थाने में दर्ज कराई गई।
भीलवाड़ा. हनुमाननगर थाना क्षेत्र के मोरला में चोरों ने धमाल मचाई। तीन मकानों के ताले तोड़े तथा देवली में एक दुकान से लाखों का माल पार कर ले गए। इस सम्बंध में रिपोर्ट हनुमाननगर थाने में दर्ज कराई गई।
जानकारी के अनुसार मोरला में लादूलाल मीणा के मकान से चोर करीब सवा किलो वजनी चांदी की कणकती, पायजेब, सोने का मंगलसूत्र व नथ चुरा ले गए। परमेश्वर मीणा के मकान से कणकती, सोने का टॉप्स, झुमरी, नथ, पायजब, चांदी के कड़े, सोने की अंगूठी व आठ हजार नकदी ले गए। धनराज मीणा के यहां से डेढ़ हजार नकद ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौका देखा। वारदात के समय गृहस्वामी परिवार समेत सो रहे थे। किसी भी मकान में ताले नहीं टूटे। न ही अलमारी तोड़ी। चोरों ने चाबी की मदद से वारदात को अंजाम दिया। इसी तरह देवली में मोरला निवासी हंसराज मीणा की दुकान का भी चोरों ने ताला तोड़ दिया। यहां से गल्र्स वियर कपड़े समेत अन्य सामान ले गए।