भीलवाड़ा

एक संक्रमित मिला

मांडल क्षेत्र में संक्रमित

less than 1 minute read
Jul 01, 2021
एक संक्रमित मिला

भीलवाड़ा।
जिले से कोरोना बुधवार को एक नया संक्रमित सामने आया है। आरआरटी प्रभारी डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि बुधवार को 8३८ लोगों की सैम्पलिंग की गई थी। इनमें मांडल में एक संक्रमित सामने आया है। बुधवार को एक भी रोगी ठीक नहीं हुआ है। जिले में अब तक कोरोना के 31,74६ पॉजिटिव आ चुके हैं। वहीं 30,7१० ठीक भी हुए है। अब तक 814 लोगों की कोरोना उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। अभी जिले में 13 एक्टिव रोगी हैं।
---------
डॉ. उपाध्याय ने उप निदेशक का पद संभाला
भीलवाड़ा . आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक के पद पर डॉ.भैरू लाल उपाध्याय ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। सरकार ने डॉ. केसी नामा के सेवानिवृत के बाद डॉ उपाध्याय को यहां पदस्थ किया है। डॉ. उपाध्याय इसके पूर्व भी यहां उप निदेशक रहे चुके हैं।
-------------
सोनी कार्यवाहक अध्यक्ष
भीलवाड़ा . अखिल राजस्थान लैबोरेटरी टेक्नीशियन संघ की बैठक महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर में हुई। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन के कार्यो के संपादन के लिए भागचंद सोनी तकनीकी सहायक को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया।

Published on:
01 Jul 2021 10:30 am
Also Read
View All