भीलवाड़ा

कार की टक्कर से गोवंश की मौत, ग्रामीणों ने पीछा करके वाहन की तोडफ़ोड़

क्षेत्र के फ ाकोलिया गांव में सोमवार शाम को तेज रफ्तार कार के चालक ने गोवंश को टक्कर मार दी। इससे गाय की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन को रूकवाने का प्रयास किया तो चालक वाहन भगा ले गया। पीछा कर ग्रामीणों ने चिताम्बा में वाहन को रूकवा लिया। चालक की धुनाई कर दी और गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर दी।

less than 1 minute read
Dec 31, 2019
Govansh killed in car collision, villagers chase and break vehicle

करेड़ा. क्षेत्र के फ ाकोलिया गांव में सोमवार शाम को तेज रफ्तार कार के चालक ने गोवंश को टक्कर मार दी। इससे गाय की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन को रूकवाने का प्रयास किया तो चालक वाहन भगा ले गया। पीछा कर ग्रामीणों ने चिताम्बा में वाहन को रूकवा लिया। चालक की धुनाई कर दी और गाड़ी में तोडफ़ोड़ करGovansh killed in car collision, villagers chase and break vehicle दी। इस बीच पकड़ा गया चालक भी मौका पाकर भाग गया। करेड़ा पुलिस गाड़ी जब्त कर ले आई। गाड़ी के आगे एक अन्य साथी दूसरी कार में थे। मौके से वह भी भाग छूटे।


जानकारी के अनुसार भीम से करेड़ा की ओर से दो लग्जरी कार आ रही थी। फाकोलिया गांव में गाय को टक्कर मार दी। इससे गाय की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। चालक वाहन भगा ले गया। ग्रामीणों ने पीछा शुरू किया। इस दौरान चिताम्बा ग्रामीणों को कार आने की सूचना दी। चिताम्बा में भारी वाहन को आड़े लगाकर गाड़ी को रोक लिया। जबकि आगे चल रही एक कार चालक भाग गया। ग्रामीणों ने रोकी गई कार के कांच तोड़ दिए। चालक की धुनाई कर दी। मौका चालक भी भाग गया। सूचना पर करेड़ा पुलिस वहां पहुंची। गाड़ी को जब्त करके थाने ले आई। पुलिस वाहन नम्बर के आधार पर मालिक की तलाश कर रही है।

Published on:
31 Dec 2019 12:14 pm
Also Read
View All