भीलवाड़ा

टेक्सटाइल उद्योग पर सरकार ने की राहत की बौछार, उद्यमियों ने मनाई छोटी दीवाली

जीएसटी काउसिंल की दिल्ली में आयोजित बैठक में टेक्सटाइल सेक्टर को बड़ी राहत दी गई है
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2018, 2:05 PM IST
Government relief on the textile industry in bhilwara
Government relief on the textile industry in bhilwara

भीलवाड़ा।

जीएसटी काउसिंल की दिल्ली में आयोजित बैठक में टेक्सटाइल सेक्टर को बड़ी राहत दी गई है। इसमें टेक्सटाइल क्षेत्र में इनपुट टैक्स क्रेडिट का रिफण्ड की घोषणा की है। इससे टेक्सटाइल उद्यमियों ने शुक्रवार को ही छोटी दीवाली मना ली है। हालांकि इसका लाभ 27 जुलाई से मिलेगा। जीएसटी रिटर्न भरने की प्रक्रिया को आसान किया गया है। सालाना पांच करोड़ रुपए तक टर्नओवर वाले उद्योग तिमाही रिटर्न भर सकेंगे। जीएसटीआर-04 को वापस ले लिया गया है।


मैवाड़ चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के महासचिव आरके जैन ने बताया कि जीएसटी को लेकर जयपुर में गत दिनों हुई कार्यशाला में चैम्बर ने टेक्सटाइल के विविंग सेक्टर को इनपुट टैक्स क्रेडिट का रिफण्ड नहीं मिलने का मुदद उठाया था। साथ ही आईटीसी-०4 को हटाने या सरलीकरण की मांग रखी थी। इन दोनों मागों को मानते हुए जीएसटी काउसिंल ने विविंग सेक्टर को राहत देते हुए इनपुट टैक्स क्रेडिट का रिफण्ड देने की घोषणा की है। जीएसटी में आईटीसी-04 को भी समाप्त कर दिया है। जैन ने बताया कि टेक्सटाइल सेक्टर के लिए यह सबसे बड़ी मांग थी।


अब इसका लाभ 27 जुलाई को अधिसूचना जारी होने के साथ मिलेगा। इ-वे बिल में भी राहत मिलेगी। इसके लिए भी काउसिंल ने राज्य सरकार को राहत देने के संकेत दिए है। उल्लेखनीय है कि 14 जुलाई को जयपुर में आयोजित जीएसटी पर कार्यशाला में राउंड टेबल चर्चा हुई थी। इसमें टेक्सटाइल उद्योग की समस्याओं को केंद्रीय वित्त गोयल और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सामने पेश करने के लिए चैम्बर को आमंत्रित किया था। संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश मित्तल ने बताया कि आईटीसी०४ में जॉब वर्क पर छूट दी गई है।

रेलवे की परीक्षाएं 9 अगस्त से
भीलवाड़ा रेलवे बोर्ड ने सहायक लोको पायलट और तकनीशियन वर्ग के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षाएं 9 अगस्त से प्रारंभ होगी। पूरे देश में 26 हजार 502 पद है। ग्रुप डी भर्ती के लिए फिलहाल लिखित परीक्षा की तिथि तय नहीं की गई है।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल