भीलवाड़ा

ट्रक में लगे जीपीएस ने बताया कहां है करोड़ों का माल

Bhilwara News : ट्रक में 1 करोड़ 27 लाख 44 हजार का माल था, जिसे लेकर चालक मुंबई से दिल्ली जा रहा था। जैसे ही ट्रक मांडल पहुंची तो उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा। ऐसे में, ट्रक में लगे जीपीएस ने करोड़ों का माल खोजने में मदद की।
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2024, 12:42 PM IST
gps_01.jpg

ट्रक में 15 टन दूध का पाउडर भरकर मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुआ चालक बीच रास्ते से ट्रक से करीब सवा करोड़ रुपए का माल लेकर फरार हो गया। जबकि ट्रक को मांडल थाना क्षेत्र के धूलखेड़ा चौराहे पर खड़ा कर दिया। निर्धारित अवधि में ट्रक अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा तो ट्रक में लगे जीपीएस से मैनेजर ने ट्रक की लोकेशन पताकर मांडल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ट्रक में लगे जीपीएस ने बताया कहां है करोड़ों का माल

ट्रक में लगे जीपीएस से लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि 1 फरवरी की रात लगभग 11 बजे ट्रक मंगलवाड़ से निकला। उसके बाद से ही ट्रक के चालक का मोबाइल नंबर बंद आ रहा था। वहीं ट्रक की लोकेशन मांडल थाना क्षेत्र के धूलखेड़ा पुल के पास हाइवे पर मिली। पुलिस ने मैनेजर सुनील कुमार शर्मा की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

यूपी का रहने वाला है चालक


कार्यवाहक मांडल (भीलवाड़ा) चौकी प्रभारी दीवान अनिल कुमार ने बताया कि बेस्ट रोडवेज लिमिटेड जयपुर के मैनेजर सुनील कुमार शर्मा ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी कम्पनी के ट्रक में 31 जनवरी को मुंबई से 15 टन दूध का पाउडर भर कर चालक उत्तर प्रदेश निवासी सागर मिश्रा दिल्ली के लिए रवाना हुआ। ट्रक में 1 करोड़ 27 लाख 44 हजार का माल भरा था। जो चार दिन बीत जाने के बाद भी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा CA छात्रा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त; जानें पूरा मामला

भीलवाड़ा की 3 पंचायत समितियों में सिमटी BJP, 2 जगह निर्दलीय किंगमेकर; भाजपा के 5 MLA-जिलाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में नहीं दिला पाए जीत

Bhilwara Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: भीलवाड़ा पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित, जिला परिषद और 16 पंचायत समितियों में किसे मिली जीत?

‘ये मेरा पर्सनल डस्टबिन है…’ भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर भड़का कैंटीन संचालक, कचरे से बोतल निकालकर मुंबई के लड़कों को थमाई

Rajasthan Railway News: ‘आधी रात’ को रेलवे ट्रैक पर बदमाशों की बड़ी करतूत, चलती ट्रेन में उलझे तार- टला बड़ा रेल हादसा?