भीलवाड़ा

सिपाही की गिरेबान पकड़ी और कस दिया चांटा

राजस्थान में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान पूछताछ के लिए रोकने से नाराज कार चालक ने तैनात सिपाही का गिरेबान पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया। सिपाही को हाथ दिखाना चालक को फिर भारी पड़ गया। पुलिस ने बाद में चालक को गिरफ्तार कर हवालात दिखा दी। What is this, grabbed the soldier's collar and tightened the slap
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2023, 7:29 PM IST
यह क्या, सिपाही की गिरेबान पकड़ी और कस दिया चांटा
यह क्या, सिपाही की गिरेबान पकड़ी और कस दिया चांटा

चित्तौड़गढ़ जिले में निकुंभ कस्बे में थाने के सहायक उप निरीक्षक असराम, सिपाही कैलाश, हीरालाल, मुकेश आदि निकुंभ चौराहे पर नाकाबंदी कर रहे थे। पुलिस संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों को रूकवाकर जांच कर रही थी। इस दौरान मध्यप्रदेश पासिंग नंबर की एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रूकवाने के लिए इशारा किया, लेकिन चालक कार को नाकाबंदी तोड़कर भगा ले जाने का प्रयास करने लगा। What is this, grabbed the soldier's collar and tightened the slap

सिपाही कैलाश ने बैरिकेट्स आड़े लगाकर कार को रोक लिया। इससे नाराज चालक कार से बाहर निकला और वर्दी में खड़े सिपाही कैलाश का गिरेबान पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया। कैलाश के हल्ला मचाने पर जाप्ते के अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने राजकार्य में बाधा पहुंचाने व मारपीट के आरोप में चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस पूछताछ में खुद को मंदसौर के पिपलिया मण्डी निवासी सिद्धार्थ होना बताया। What is this, grabbed the soldier's collar and tightened the slap

Published on:
Also Read
View All