हालत बिगडऩे पर एमजीएच में कराया भर्ती
भीलवाड़ा।
छह माह के नवजात को सांस लेने में परेशानी होने पर उसकी दादी ने गरम केलु से पेट पर डाम लगा दिया। इससे नवजात की तबीयत बिगडऩे पर उसके माता-पिता ने महात्मा गांधी अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती करवाया। शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर इन्द्रा पाल के अनुसार बालक की हालत नाजुक है। रक्त की कमी होने के कारण उसे रक्त चढाया जा रहा है।
इस घटना की जानकारी पुलिस कन्ट्रोल रुम को मिलने पर बालकल्याण समिति को सूचना दी। समिति सदस्य चन्द्रकला ओझा व सीमा त्रिवेदी, अध्यक्ष गिरिश कुमार पाण्डे की सहमति से महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती नवजात के स्वास्थ्य की जानकारी ली। समिति के सदस्य फारुक पठान ने बताया कि नवजात की मॉ कजरी भील नूरड़ा पंचायत जोर जिला राजसमन्द निवासी ने पूछताछ में बताया कि नवजात के पट दर्द होने पर दादी सोहनी ने डाम लगाया। समिति ने परिजनों को भविष्य में डाम नहीं लगाने के लिए पाबंद किया। इससे होने वाली क्षति व डाम लगाना कानूनन अपराध है। ऐसा करने वाले व्यक्तिको सजा का प्रावधान है के बारे में समझाया।