भीलवाड़ा

महिलाओं के तीन सौ किलो बाल व 50 हजार ले उड़े चोर

सूने मकान का ताला तोड दिया वारदात को अंजाम
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2023, 11:23 PM IST
hair stolen in bhilwara
hair stolen in bhilwara

भीलवाड़ा जिले के गंगापुर में बालों के व्यापारी के सूने घर का ताला तोड चोर करीब 50 हजार रुपए की नकदी सहित महिलाओं के बाल चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार उत्तरप्रदेश हाल गंगापुर निवासी कोमल सिंह राजपूत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 9 नवंबर को नगर के वार्ड नंबर चार छात्रावास कॉलोनी स्थित मकान पर ताला लगा कर परिवार सहित अपने गांव गए हुए थे।

16 नवंबर शाम को वापस आने पर मकान का ताला टूटा हुआ व मकान में खरीद कर रखे महिलाओं के करीब तीन सौ किलो बाल व 50 हजार की नकदी चुरा ले गए व अन्य सामान बिखेर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।

पिकअप चोरी की वारदात का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने पिकअप चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि खरीदार सहित दो और आरोपियों की तलाश है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद कई और वारदातें खुलने की संभावना जताई है। पुलिस के अनुसार पोटला निवासी पप्पू बाल्मीकि की पिकअप चोरी के दर्ज मामले में जांच के दौरान टपरिया खेड़ी चौराहे पर एक कार में कुछ संदिग्ध लोगों के होने की सूचना मिली।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ की तो उन्होंने पोटला से पप्पू बाल्मीकि की पिकअप चुराना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी अर्जुन पायक, बालूनाथ उर्फ बाला योगी देवगढ़,वनाराम उर्फ विनोद गाडोलिया लोहार निवासी नया गांव सोलंकियान,पाली और रूपाखेड़ा- रायपुर निवासी पारस कुमावत को गिरफ्तार किया है। पुलिस को अभी चोरी की पिकअप खरीदने वाले के साथ ही चोरी में लिप्त एक अन्य आरोपी की तलाश है। आरोपियों से पूछताछ के बाद और वारदातें खुलने की संभावना है।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल