भीलवाड़ा

हमीरगढ़ इको पार्क फिर सुलग उठा

हमीरगढ़ इको पार्क में रविवार दोपहर को वन क्षेत्र में आग लग गई। आग के विकराल रूप लेने से कई बीघा क्षेत्र आग की लपेटों में सांझ ढलने तक घिरा रहा। आग को बुझाने के लिए चार दमकलें व कई पानी के टैंकर लगे रहे। आग से वनस्पति, पेड़-पौधे व वन्य जीवों के नुकसान पहुंचने की आशंका है। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में यह इको पार्क है ।
less than 1 minute read
हमीरगढ़ इको पार्क फिर सुलग उठा
हमीरगढ़ इको पार्क फिर सुलग उठा

हमीरगढ़ इको पार्क के वन क्षेत्र में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की लपेटें व धुंआ उठता देखकर आसपास के गांव के लोग सन्न रह गए। कंटीली झाडियों से लेकर पहाड़ी तक आग के विकराल होने से मदद के लिए आसपास गांव के लोग भी वन कर्मियों के साथ पानी के टैंकर लेकर दौड पड़े। नगर परिषद समेत कुल चार दमकलें भी मौके पर आ गई। आग बुझाने के लिए जेसीबी, डम्पर व लोडर भी बुलाए गए। तहसीलदार लोकेश चौधरी, नायब तहसीलदार मुकेश गुर्जर व हमीरगढ़ पुलिस का जाप्ता भी मौके पर आ गया। हालांकि आग पर देर रात काबू पा लिया गया, लेकिन कई हिस्से फिर भी सुलगते रहे।

हमीरगढ़ इको पार्क में गत 12 दिन में आग की दूसरी घटना है। इससे पूर्व 7 फरवरी की रात को यहां टूरिस्ट कैपियन साइड पर टूरिस्ट हट भी आग से नष्ट हो चुकी है। इसी प्रकार पार्क के वन क्षेत्र में भी कई बार आग लग चुकी है।


पीएफए के जिला प्रतिनिधि सत्यनारायण व्यास ने बताया कि इको पार्क के वन क्षेत्र में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। संसाधनों का अभाव होने से आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलें वन कर्मियों व ग्रामीणों को उठानी पड़ती है। रविवार को भीषण आग से भी बड़ी संख्या में वन्य जीवों के आहत होने एवं वनस्पति को नुकसान पहुंचने की संभावना है।

Updated on:
19 Feb 2023 10:27 pm
Published on:
19 Feb 2023 10:27 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी