भीलवाड़ा

किशोर फंदे पर झूला, सुसाइड नोट में लिखा, नवीं में पास नहीं हुआ, दे रहा हूं जान

रायला थाना क्षेत्र के रायसिंगपुरा में मंगलवार को नौवीं कक्षा में फेल हो जाना किशोर को इतना बुरा लगा कि उसने जिंदगी को ही अलविदा कर दिया
2 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 10:40 AM IST
bhilwara, bhilwara news, Hammock on teenage hoop in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara
रायला थाना क्षेत्र के रायसिंगपुरा में मंगलवार को नौवीं कक्षा में फेल हो जाना किशोर को इतना बुरा लगा कि उसने जिंदगी को ही अलविदा कर दिया

रायला।

रायला थाना क्षेत्र के रायसिंगपुरा में मंगलवार को नौवीं कक्षा में फेल हो जाना किशोर को इतना बुरा लगा कि उसने जिंदगी को ही अलविदा कर दिया। किशोर ने फंदे पर झूलने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उल्लेख किया वह कक्षा में पास नहीं हो पाया। इसके चलते मौत को गले लगा रहा है।
सहायक उपनिरीक्षक देवेन्द्रसिंह ने बताया कि कन्हैयालाल (15) पुत्र जगदीश सेन रायसिंगपुरा की राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र था। तीन दिन पहले ही परीक्षा परिणाम आया और उसमें फेल हो गया। इससे अवसाद में चल रहा था।


बहन लौटी तो चला पता, लटका देखा तो जमीन खिसक गई

कन्हैयालाल की बड़ी बहन आई तो उसे कमरा बंद मिला। लेकिन बाहर से कुंदी खुली हुई थी। उसने भाई को आवाज दी। कमरे से प्रतिउत्तर नहीं मिलने पर धक्का दिया तो कमरा खुल गया। सामने कड़े पर भाई को लटका देख उसकी चीख निकल गई। भाभी और पड़ोसी दौड़कर आए। रायला पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से कड़े से शव उतारा। तलाशी ली तो उसकी जेब में सुसाइड नोट मिला। जिसमें नौवीं में फेल हो जाने से आत्महत्या करना बताया।घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के दो भाई और एक बहन है। वह मंझला था।

तीन दिन से गुमसुम, घर से निकला कब आया पता नहीं
दो-तीन दिन से कन्हैयालाल गुमसुम चल रहा था। इस बीच सुबह आठ बजे घर से चाय पीकर निकल गया। दोपहर में अपने कमरे में गया लेकिन परिजनों को पता नहीं लगा। माता-पिता और बहन शादी समारोह में गए थे। मकान में उसकी भाभी बच्चों के साथ अलग कमरे में थी। इस दौरान कन्हैयालाल ने कमरे में जाकर चुन्नी से कड़े पर फंदा लगाकर जान दे दी।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

Bhilwara Accident : टेलर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों को दी गई सूचना