भीलवाड़ा

मार्च तक रहना होगा सावधान, नहीं बीमारियां करती है आप पर ‘मार्च

चिकित्सा विभाग ने जारी किया अलर्टभीलवाड़ा।Have to be careful till March, no diseases do 'March' on you जिले में शादियों की सीजन है। स्कूल सभी खुले है लेकिन चिकित्सकों ने चेताया है कि मार्च तक कोरोना, स्वाइन फ्लू, हार्ट अटैक, लकवा सहित कई बीमारियां धावा बोल सकती हैं। चिकित्सकों की राय है कि कोरोना से बचने के लिए सभी को अलर्ट रहने की विशेष जरूरत है। साथ ही खांसी-जुकाम के मरीजों में भी वृद्धि होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2021, 6:48 PM IST
मार्च तक रहना होगा सावधान, नहीं बीमारियां करती है आप पर 'मार्च
मार्च तक रहना होगा सावधान, नहीं बीमारियां करती है आप पर 'मार्च

Have to be careful till March, no diseases do 'March' on you सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि सर्दियों में खांसी, जुकाम, निमोनिया, लकवा, अस्थमा व हार्ट अटैक का सर्वाधिक खतरा रहता है। इस समय लोग पानी कम पीते है और खून गाढ़ा होता है। जिन मरीजों के खून पतला करने की दवा चल रही है, उन्होंने बीच में छोड़ दी, ब्लड प्रेशर की दवाएं छोड़ दी तो उनको तकलीफ बढऩे के आसार हैं। हालांकि अस्थमा सितंबर-मार्च में ज्यादा होता है, लेकिन इंफेक्शन में खांसी-जुकाम हो गए तो इनमें अस्थमा बढ़ जाता है। लोगों ने डेंगू भी काढ़ा, कच्चा दूध व दर्द की गोलियां आदि मनमर्जी से खाया-पिया। इस कारण भी कई को उल्टी-दस्त हुई है। लीवर को भी नुकसान हुआ। शादियों में सलाद व प्लेट को साफ पानी से धुलवाए।
कोरोना सैंपलिंग बढ़ेगी
स्वास्थ्य विभाग अब कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने पर जोर दे रहा है। वही जिनको पहला व दूसरा टीका नहीं लगा, ऐसे लोगों की तलाश कर टीकाकरण किया जाएगा। चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा संभवत: इसे लेकर शुक्रवार को वीसी लेंगे।

Published on:
Also Read
View All