भीलवाड़ा

मोबाइल शॉप पर हवाला का लाखों का कारोबार

राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ में पुलिस ने न्यू क्लॉथ मार्केट स्थित ऋषभ कॉम्पलेक्स में मोबाइल की एक दुकान पर छापा मारकर वहां से हवाला के 50.33 लाख रुपए, नोट गिनने की मशीन और दो सौ से ज्यादा चेक सहित कई सामग्री जांच के लिए जब्त की है। Hawala business worth lakhs on mobile shop
less than 1 minute read
मोबाइल शॉप पर हवाला का लाखों का कारोबार
मोबाइल शॉप पर हवाला का लाखों का कारोबार

चित्तौडग़ढ़ कोतवाली थाना प्रभारी विक्रमसिंह राणावत को सूचना मिली कि ऋषभ कॉम्पलेक्स स्थित ज्ञानमल चपलोत की मोबाइल की दुकान पर हवाला कारोबार हो रहा है। सूचना विश्वसनीय होने पर थाना प्रभारी राणावत पुलिस जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे और वहां तलाशी ली तो बहुत सारी नकदी मिली, जिसकी गिनती करने पर 50.33 लाख रुपए हुए।

इस नकदी के बारे में दुकानदार संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया। पुलिस को दुकान में रखे करीब दो सौ से अधिक चेक, नोट गिनने के काम आने वाली मशीन, प्रिंटर, दो सौ से तीन सौ सीलें (स्टांप) आदि मिले। इस सभी सामग्री को पुलिस ने जब्त कर लिया। इस संबंध में आयकर विभाग को भी जानकारी दी गई है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि क्रिकेट सट्टे को लेकर भी चित्तौडग़ढ़ में हवाला के जरिए बड़ी मात्रा में नकदी इधर से उधर हो रही है। पुलिस संबंधित व्यापारी से नकदी और चेक के बारे में पूछताछ कर रही है।

Published on:
30 May 2023 05:28 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी