भीलवाड़ा

हेडकांस्टेबल के रिश्वत से रंग गए हाथ

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चित्तौडग़ढ़ की टीम ने प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा थाने के हेडकांस्टेबल को साढे़ चार हजार रुपए की रिश्वत लेते शुक्रवार को रंगे हाथों धर लिया। hedakaanstebal ke rishvat se rang gae haath
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jun 2023, 9:16 PM IST
हेडकांस्टेबल के रिश्वत से रंग गए हाथ
हेडकांस्टेबल के रिश्वत से रंग गए हाथ

प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा थानान्तर्गत भणेज गांव निवासी बाबूलाल पुत्र लक्ष्मणनाथ ने चित्तौड़गढ़ ब्यूरो कार्यालय में उपस्थित होकर शिकायत की कि। उसका कहना था कि पत्नी के नाम से प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा थाने में 23 मई 2023 को परिवाद पेश किया था, जिसमें बताया था कि प्रार्थी ने भूखण्ड खरीदा था, जिसको विपक्षी ने हड़प लिया। इस मामले में प्रार्थी के पक्ष में कार्रवाई करने के लिए सुहागपुरा थाने के हेडकांस्टेबल डूंगरपुर जिले के साबला थानान्तर्गत पचलासा निवासी यशवंतसिंह पुत्र ईश्वर सिंह ने दस हजार रुपए की रिश्वत मांगी। head constable arrested taking bribe

ब्यूरो ने तीस मई को शिकायत का सत्यापन किया तो सही पाई गई। शुक्रवार को ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सांदू के निर्देशन में ब्यूरो के निरीक्षक रतनसिंह राजपुरोहित, हेडकांस्टेबल ओमप्रकाश शर्मा, जितेन्द्र सिंह, मानसिंह, दिनेश कुमार व शेरसिंह सुहागपुरा पहुंचे। परिवादी ने जैसे ही आरोपी हेडकांस्टेबल यशवंतसिंह को साढे चार हजार रुपए दिए, ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
Also Read
View All