भीलवाड़ा

विवाह सम्मेलन में वर-वधू को बांटे हेलमेट

सरल सामूहिक विवाह सम्मेलन में 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

less than 1 minute read
विवाह सम्मेलन में वर-वधू को बांटे हेलमेट
विवाह सम्मेलन में वर-वधू को बांटे हेलमेट

भीलवाड़ा।

भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रान्त चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राजेन्द्र मार्ग विद्यालय में गुरुवार को सरल सामूहिक विवाह सम्मेलन में 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।


वर-वधुओं को उपहार में हेलमेट देकर वाहन चलाते समय सुरक्षित रहने का संदेश भी दिया गया। इससे पहले गणपति स्थापना से विवाह कार्यक्रम शुरू हुआ। सोनियों की धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शहर के कई उद्योगपति, समाजसेवी व अन्य लोग आकर्षक वेशभूषा में बाराती के रूप में शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लिए चल रही थी। उनके पीछे घोड़ों पर दूल्हे थे। दुल्हनें बग्गियों में सवार थी।


परिषद पदाधिकारी व कार्यकर्ता श्वेत वस्त्र व पगड़ी व महिलाएं लाल चुनर व सिर पर गुलाबी पगड़ी पहने थी। भारत माता की सजी झांकी आकर्षण का केन्द्र थी। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती सम्मेलन स्थल पहुंची। इसके बाद फेरे व आशीर्वाद समारोह हुआ।


हेलमेट व विवाह प्रमाण पत्र दिए
भीलवाड़ा, पुर, सांगानेर, गंगापुर, आसीन्द, शाहपुरा, रतलाम, सीकर, नागौर, मणासा, अजमेर, फु लेरा ,नीमच, आदि स्थानों के जोड़ों ने फेरे लिए। दिल्ली की एक दुल्हन शामिल थी। परिषद ने फेरों के बाद जोड़ों को घरेलु वस्तुएं देकर विदा किया। डीटीओ वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने वर-वधुओं को हेलमेट वितरित किए। नगर परिषद ने विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र दिए। जोड़ों को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 15 हजार रुपए के चेक भेंट किए जाएंगे। हंसाराम उदासीन, परिषद के रीजनल चेयरमैन शांतिलाल पानगडिय़ा, रीजनल मंत्री डीडी शर्मा पाली, प्रान्तीय अध्यक्ष कैलाश अजमेरा, प्रान्तीय सचिव संदीप बाल्दी, सहसंयोजक ओमप्रकाश जागेटिया, शाखा अध्यक्ष अमित सोनी, दलपत सिंह राठौड़, दिनेश शारदा, सुमित जागेटिया व बलवन्त राय लढ़ा व प्रचार-प्रसार प्रभारी गोविन्द प्रसाद सोडाणी आदि ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।

Published on:
31 Jan 2020 01:35 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा में बजरी माफिया बेखौफ: कोठारी नदी में खुलेआम अवैध खनन, रेकी के लिए तैनात रहते हैं गुर्गे, पुलिस-प्रशासन मौन

Bhilwara: कौन हैं टीना रोलानिया? जिनके WhatsApp कॉल और चैट से खुला रिश्वतखोरी का मामला, सरकार ने किया APO

भीलवाड़ा ACB का बड़ा एक्शन: पटवारी के फर्जी साइन से माइनिंग लीज दिलाने वाले JEN समेत 8 आरोपियों पर चालान

भीलवाड़ा शहर में प्रदूषण का खतरा: खुली ट्रॉलियों में ढोई जा रही कोयले की राख, राहगीरों की आंखों में उड़ रही धूल

20 जून तक राजस्थान सरकार का महाभियान: जिम्मेदार अफसरों पर गिरेगी गाज, कमर्शियल बिल्डिंग की होगी फायर सेफ्टी जांच