भीलवाड़ा

होली के दिन कोरोना विस्फोट

31 नए पॉजिटिव मरीज मिले

less than 1 minute read
Mar 29, 2021
होली के दिन कोरोना विस्फोट

भीलवाड़ा।
होली के रविवार को जिले में कोरोना विस्फोट हुआ। ऐसी हालत में अब सावधानी और सतर्कता की जरूरत है। अगर लापरवाही बरती तो कोरोना संक्रमण बेकाबू हो जाएगा। शनिवार को जिले में ३८ नए पॉजिटिव मिले। तो रविव ार को ३१ संक्रमित सामने आए। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि जिले में मार्च माह में सबसे अधिक ३८ जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रविवार को ३१ जने आने से चिकित्सा विभाग की चिन्ता बढ़ गई है। अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर १२ हजार ६०० से अधिक हो गया है। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 3 महीने में एक दिन में ये कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सर्वाधिक है। विभाग की ओर से पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों को भी ट्रेस किए गए हैं। एक्टिव केस को होम आइसोलेट किया हुआ है। वहीं १५ मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। लगातार संख्या बढऩे से होली पर भी इसका असर देखने को मिला है।

Published on:
29 Mar 2021 03:08 pm
Also Read
View All