सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-द्वितीय सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। विभाग ने उन सूचीबद्ध अभ्यर्थियों को एक अंतिम अवसर प्रदान किया है, जो किसी विशेष परिस्थिति के कारण 23 फरवरी को आयोजित दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके थे। अब ऐसे अभ्यर्थी 26 […]
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-द्वितीय सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। विभाग ने उन सूचीबद्ध अभ्यर्थियों को एक अंतिम अवसर प्रदान किया है, जो किसी विशेष परिस्थिति के कारण 23 फरवरी को आयोजित दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके थे। अब ऐसे अभ्यर्थी 26 फरवरी को अपना सत्यापन करवा सकेंगे।
अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को 26 फरवरी को सुबह 9:30 बजे निदेशालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अम्बेडकर भवन जयपुर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। यह पात्रता जांच और दस्तावेजों के मिलान का आखिरी मौका होगा।
अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की प्रति, विस्तृत आवेदन सह परिनिरीक्षा फॉर्म, स्व-प्रमाणित दस्तावेजों के सेट और सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें ऑफलाइन फॉर्म के साथ 100 रुपए का पोस्टल ऑर्डर सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर के नाम जमा कराना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तिथि के बाद कोई अन्य मौका नहीं दिया जाएगा।