भीलवाड़ा

बारिश के चलते मकान की दीवार ढही, दबने से गौवंश की मौत, अब यहां भी होगी भारी बारिश

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2018, 2:06 PM IST
Bhilwara

भीलवाड़ा। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में बने निम्न वायुदाब क्षेत्र के असर से प्रदेश के पूर्वी जिलों में अगले चौबीस घंटे में मूसलाधार बारिश का दौर रहेगा। वहीं दूसरी तरफ उत्तरी पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 48 घंटे में प्रदेश के पश्चिमी जिलों में मानसून की सक्रियता बढऩे और झमाझम बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है। भीलवाड़ा जिले में मानसूनी बादल पूरी तरह से मेहरबान है। यहां बादल जमकर बरस रहे हैं। जिससे लोगों को राहत तो मिली है लेकिन कई जगह हादसे से भी होने लगे है। आकोला कस्बे में शनिवार को एक कच्चे मकान की दीवार ढहने से एक गाय की मलबे में दबने से मौत हो गई। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था नहीं तो और बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार कस्बे के बालूलाल भाट के कच्चे मकान की दीवार ढहने से एक गाय नीचे दब गई। जिससे गाय की मौत हो गई। इस दौरान वहां कोई नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने दीवार के मलबे से गाय के शव को बाहर निकाला।

शहरवासियों को पटरी पार करने में छूटे पसीने
शहर में बारिश के दिनों में शहरवासियों को पटरी पार करने में पसीने छुट जाते है। रेलवे अण्डरब्रिज में बरसात का पानी भर जाने और दूसरी तरफ रेलवे फाटक बंद होने की स्थिति में लोगो को अण्डरब्रिज में भरे पानी में से निकलने को मजबुर होना पड़ता है। हालांकि रामधाम के निकट अण्डरब्रिज में पानी नहीं है परन्तु लोगो को लम्बी दूरी तय कर के शहर की ओर जाना पड़ता है। जिससे समय के साथ-साथ ईधन की खपत ज्यादा होती है। शुक्रवार शाम को आई तेज बारिश के बाद रेलवे अण्डरब्रिज में पानी भर गया जो दुपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पैदल यात्री पटरी पार के आते-जाते है जिससे ट्रेन आने के समय दुर्घटना का भय बना रहता है।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल