भीलवाड़ा

पत्नी ने कुएं में लगाई छलांग, बचाने कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत, दो बच्चों रो-रोकर हुआ बुरा हाल

थाना क्षेत्र की बीरोधल पंचायत के भैरूखेड़ा कल्याणपुरा में दम्पती की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कैलाश पुत्र आशु बंजारा व उसकी पत्नी सुगना के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। उससे आहत सुगना ने कुएं में छलांग लगा दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jan 2024, 2:23 PM IST
rajasthan_police.jpg

थाना क्षेत्र की बीरोधल पंचायत के भैरूखेड़ा कल्याणपुरा में दम्पती की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कैलाश पुत्र आशु बंजारा व उसकी पत्नी सुगना के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। उससे आहत सुगना ने कुएं में छलांग लगा दी। उसे बचाने कैलाश भी कुएं में कूद गया। कुएं में पानी गहरा होने से पति-पत्नी की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया। शवों का कोटड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक दम्पती के एक बेटा व एक बेटी है।

रिपोर्ट में सामने आई दूसरी कहानी
उधर, कोटड़ी थाना प्रभारी लक्ष्मीनारायण गुर्जर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट परिजनों ने दी। इसमें बताया कि दम्पती चने की फसल की रखवाली करने गए थे। जहां पत्नी का पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। उसे बचाने गए पति की भी मौत हो गई।

वहीं दूसरी तरफ भीलवाड़ा शहर की आरके कॉलोनी में नेहरू गार्डन के बाहर रविवार सुबह बेकाबू मिनी बस ने राहगीर महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। उसके बाद बस आगे खड़े टैम्पो से टकराई और फिर हाथ ठेले को चपेट में ले लिया। गुस्साए लोगों ने बस के कांच फोड़ दिए। हादसे का शिकार महिला अस्पताल में भर्ती बेटे को खाना देने जा रही थी। घटना के बाद माली समाज के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। मुआवजे की मांग लेकर रोड जाम कर दी व प्रदर्शन किया।

Published on:
Also Read
View All