भीलवाड़ा

Bhilwara: पति ने हैवानियत की सारी हदें कर दी पार, सड़क पर आकर लड़ने लगे दंपती, 25 मिनट तक चला दोनों का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Couple Fight On Road: कथित तौर पर पति-पत्नी बताए जा रहे इस जोड़े ने नशे की हालत में मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं। युवक अपनी पत्नी के साथ इस कदर हैवानियत पर उतारू था कि उसने सरेआम सड़क पर उसे पीटना शुरू कर दिया।

less than 1 minute read
couple dispute
AI Photo

Husband Beat Wife: हनुमान नगर शहर के जहाजपुर चुंगी नाका क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कथित तौर पर पति-पत्नी बताए जा रहे युवक-युवती के बीच सरेआम हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों नशे की हालत में थे और बीच सड़क पर ही विवाद करने लगे।

सरेआम मारपीट का आरोप

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें कर दी थी और बेहद आक्रामक हो गया था। उसने सड़क पर ही उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवक ने महिला के कई बार बाल भी खींचे। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां से गुजर रहे लोग रुक गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई।

25 मिनट तक चलता रहा हंगामा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 25 मिनट तक सड़क पर यह हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस दौरान राहगीरों ने युवक को जमकर लताड़ लगाई और बीच-बचाव की कोशिश की। लोगों ने दोनों को शांत रहने और विवाद खत्म करने की समझाइश भी दी।

बताया जा रहा है कि जब लोगों ने पुलिस को बुलाने की धमकी दी तो दोनों शांत हुए। काफी समझाइश के बाद युवक-युवती वहां से रवाना हो गए।

Updated on:
26 Feb 2026 12:19 pm
Published on:
26 Feb 2026 12:18 pm