भीलवाड़ा

पत्रिका ने चेताया..बसंत विहार का बनेगा आपदा प्रबंधन

If the magazine warns, then Basant Vihar will become a disaster manage बरसाती नाले के पानी में चार दिन से डूब रही बसंत विहार कॉलोनी के लिए आपदा प्रबंधन कार्ययोजना बनाई जाएगी। बसंत विहार के उभरे हालात को लेकर राजस्थान पत्रिका के समाचार अभियान से प्रेरित हो कर जिला प्रशासन के बीड़ा उठाने पर क्षेत्र के बाशिन्दों ने खुशी जाहिर की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jul 2021, 10:48 AM IST
disaster
disaster


भीलवाड़ा। बरसाती नाले के पानी में चार दिन से डूब रही बसंत विहार कॉलोनी के लिए आपदा प्रबंधन कार्ययोजना बनाई जाएगी। जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास प्रशासक शिव प्रसाद नकाते ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बसंत विहार के उभरे हालात को लेकर राजस्थान पत्रिका के समाचार अभियान से प्रेरित हो कर जिला प्रशासन के बीड़ा उठाने पर क्षेत्र के बाशिन्दों ने खुशी जाहिर की है। If the magazine warns, then Basant Vihar will become a disaster manage


उन्होंने बताया कि बसंत विहार कॉलोनी मेें बरसाती नाले के रोक दिए जाने से उपजे हालात को लेकर उन्होंने नगर परिषद सभापति राकेश पाठक व अभियंताओं से फीड बेक लिया है। इसी आधार पर उन्होंने नगर विकास न्यास सचिव अजय कुमार आर्य को बसंत विहार को उक्त समस्या से निजात दिलाने के लिए आपदा प्रबंधन कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कॉलोनी में रोड से रोड मिलाने तथा नाले से नाले को मिलाने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया है।


इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली भी शुक्रवार को जिला कलक्टर से मिले, उन्होंने बरसाती नाले का पानी रोक दिए जाने से कॉलानी में तीन फीट तक पानी भर आने व लोगों के सामने आ रही समस्या से अवगत कराया। इसी प्रकार आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह कारोही ने भी जिला प्रशासन व सीएम को ज्ञापन प्रेषित कर बसंत विहार के पानी का टापू बन जाने एवं लोगों की जान सांसत में आने से चिंता जताई।

Published on:
Also Read
View All