भीलवाड़ा

हिम्मत जुटाई तो चट्टान ने बचा ली जिन्दगी

राजस्थान में बनास नदी पार करते समय शुक्रवार सुबह एक युवक तेज बहाव से नदी में बह गया, लेकिन युवक ने हिम्मत दिखाई और चट्टान का सहारा लेकर जान बचाई। If you gathered courage, the rock saved your life
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jul 2023, 9:33 PM IST
हिम्मत जुटाई तो चट्टान ने बचा ली जिन्दगी
हिम्मत जुटाई तो चट्टान ने बचा ली जिन्दगी

चितौड़गढ़ जिले में बनास नदी पार करते समय शुक्रवार सुबह एक युवक तेज बहाव से नदी में बह गया, लेकिन युवक ने हिम्मत दिखाई और चट्टान का सहारा लेकर जान बचाई।

जिले के पहुंना क्षेत्र में गिलुंड निवासी असलम (23) पुत्र कमरुद्दीन शुक्रवार सुबह सात बजे मोटरसाइकिल से गिलुंड से सेतुरिया जा रहा था। बीच राह में बनास नदी में पानी का बहाव चल रहा था। असलम मोटरसाइकिल से बनास नदी पार कर रहा था की पानी का बहाव और तेज हो गया। इस पर असलम मोटरसाइकिल समेत पानी में बह गया।

पुलिया के नीचे एक चट्टान नजर आने पर उसने हिम्मत दिखाई और चट्टान का एक छोर पकड़ कर अपनी गिरफ्त मजबूत की। इसी सहारे से असलम की जान बच गई। इस बीच घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे एकत्रित हो गए। पहुंना पुलिस चौकी का जाप्ता भी मौके पर पहुंचा। पुलिस एवं ग्रामीणों की सहायता से असलम को मोटरसाइकिल समेत बाहर निकाला।

Published on:
Also Read
View All