भीलवाड़ा

बनास नदी में की बड़ी कार्रवाई, चरागाह में रखा बजरी का स्टॉक जब्त, सड़कों को किया ध्वस्त ताकि बजरी के वाहन आगे न जा सके

क्षेत्र में प्रशासन ने सोमवार को बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2018, 1:06 PM IST
Illegal gravel mining in bhilwara
Illegal gravel mining in bhilwara

मंगरोप।
क्षेत्र में प्रशासन ने सोमवार को बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की। उपखण्ड अधिकारी रामावतार बरनाला, तहसीलदार सुंदर लाल बम्बोड़ा व हमीरगढ़ थानाधिकारी भारत रावत मय जाप्ते क्षेत्र के मोहनपुरा-बरडोद ग्राम के पास पहुंचे, जहां चरागाह में बजरी का स्टॉक था।

चरागाह में मौके पर मिले बजरी के स्टॉक को जब्त कर निगरानी के लिए पंचायत को सुपर्द कर दिया। कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायत पर हुई। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर बजरी माफियाओं की शिकायत की थी। इसके अलावा प्रशासन ने बनास नदी में बजरी माफियाओं की ओर से बनाई ग्रेवल सड़क भी ध्वस्त कर दी ताकि वाहन बजरी न ले जा सके। इस अस्थाई ग्रेवल सड़क को तोडऩे के लिए जेसीबी लगाई गई। बरडोद पटवारी अंकिता चौधरी, खैराबाद पटवारी नरेश बैरवा सहित ग्रामीण मौजूद थे।

इधर गेन्दलिया में अभी खनन जारी
गेन्दलिया. क्षेत्र में बनास नदी से बजरी माफिया बेखौफ होकर बजरी दोहन कर रहे हैं। प्रभावी कार्रवाई के अभाव में माफिया बिना किसी डर के ट्रेक्टरों में बजरी भरकर ले जा रहे हैं।

ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर उन्हें धमकियां तक दी जा रही है। रेण, गेन्दलिया, खरेड़, अड़सीपुरा, चांदगढ सहित दर्जन भर गांवो के नाके पर बनास नदी में जेसीबी मशीनों से डम्पर व ट्रेक्टरों बजरी भरी जा रही है। यहां से चित्तौडग़ढ़, बेगूं, निम्बाहेड़ा व मध्यप्रदेश में भी बजरी की आपूर्ति माफिया कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट