भीलवाड़ा

राजस्थान के इस शहर में भाजपा ने रख दिए वसुंधरा पथ, नमो सर्किल और मोदी रोड़ जैसे नाम

patrika.com/rajsthan news
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2018, 5:10 PM IST
In this city of Rajasthan, names of names like Vasundhara Path, Namo C
In this city of Rajasthan, names of names like Vasundhara Path, Namo C

जसराज ओझा । भीलवाड़ा

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले स्वायत्त शासन विभाग ने सभी नगर निकायों में गली-गली के नामकरण को मंजूरी दी। किसी का महापुरुष पर तो किसी का भगवान के नाम पर। शहर में नमो सर्किल और नरेंद्र मोदी सड़क होगी तो वसुंधरा पथ भी होगा। कई पार्क अब भाजपा नेताओं के नाम से जाने जाएंगे। प्रदेश में सर्वाधिक भीलवाड़ा नगर परिषद के २५४ प्रस्ताव मंजूर किए गए हैं। स्वायत्त शासन निदेशक पवन अरोड़ा ने यह नामकरण का अनुमोदन किया। केंद्रीय लेखन एवं मुद्रणालय अधीक्षक को अगले राजपत्र के असाधारण अंक में अधिसूचित करने को कहा है। भीलवाड़ा में वार्ड आठ के प्रस्ताव संख्या दो, वार्ड ४२ के प्रस्ताव एक व तीन, वार्ड ५० के प्रस्ताव एक, वार्ड ५५ के प्रस्ताव तीन व छह को छोड़कर शेष का अनुमोदन कर दिया है। अब हर गली व चौराहे का कोई न कोई नाम रख दिया है।

इन पर मेहरबान राज


महावीर अस्पताल से मोती बावजी तक सड़क बंशीलाल पटवा सड़क, अजमेर चौराहा अटल बिहारी वाजपेयी चौराहा कहलाएगा। परशुराम सर्किल से सेशन कोर्ट तक पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी रोड, बापूनगर पुलिया से दूध डेयरी तक नरेंद्र मोदी मार्ग होगा, जिस पर नमो सर्किल भी बनेगा। पुराना आरटीओ रोड अटल मार्ग कहलाएगा। मणिक्यनगर सर्किल पार्क का नाम बंशीलाल पटवा, भोपालपुरा खत्री कॉलोनी में नए पार्क का नाम प्रो.सांवरलाल जाट के नाम पर होगा।

इन प्रमुख गली-चौराहों का यह नाम


-सत्यम कॉम्पलेक्स के सामने शंभूदादा खमेसरा सर्किल-सांगानेरी गेट से सांगानेर तक राणा सांगा मार्ग-बड़ला चौराहे से भवानीनगर तक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग।-पुराना बस स्टैंड से कुंभा सर्किल तक मां भगवती पथ।-मीरा सर्किल से इंद्रा विहार तक रानी लक्ष्मीबाई मार्ग। -महाराणा प्रताप सर्किल से पांसल रोड मां पद्मावती सर्किल-समेलिया फाटक से हरणी महादेव तक रामदेव मार्ग।-निरंकारी भवन से गल्र्स कॉलेज तक सिरमोई साई साधराम मार्ग।-संत कंवरराम सर्किल से बहरवानी धर्मशाला रोड का गोविंदधाम मार्ग।-ब्रह्माणी स्वीट्स से भोपालपुरा रोड तक खाखरा वाले सगस मार्ग। -महाराणा टॉकीज भीमगंज थाना पर महाराजा अजमीढ़ सर्किल।-बड़ा मंदिर के सामने एक चौराहा चारभुजा चौराहा।-पंचमुखी बालाजी के सामने एक सर्किल पंचमुखी सर्किल।-सांगानेर मेडिकल कॉलेज के पास एकलव्य सर्किल।-बड़ी पुलिया से लायंस क्लब तक शिव मंदिर मार्ग।-मालोला मुख्य मार्ग का नाम शिवाजी मार्ग।-जवाहरनगर में पार्क का नाम अशोक वाटिका।-पांसल रोड मराठा कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी से बड़ी नहर संतोष ट्रस्ट तक वसुंधरा पथ।-निम्बार्क आश्रम से रामनगर तक श्रीराम पथ।-बायोस्कोप के पास एक गली महर्षि श्रृंग मार्ग।यहां लगाएंगे प्रतिमाएंडीईओ प्रारंभिक कार्यालय के बाहर, प्रतापनगर स्कूल के पास भगतसिंह, राजगुरू व सुखदेव की मूतिर्क, गांधीनगर चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा, वार्ड नंबर ३५ में रामकृष्ण व मुखर्जी पार्क में श्यामप्रसाद की प्रतिमा लगेगी। इसके प्रस्ताव मान लिए गए।

Updated on:
12 Oct 2018, 5:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिस्ट्रीशीटर ने हत्या के बाद दुर्गंध छिपाने के लिए किया हवन, ​बहू बोलीं- अब सिर्फ यादें बचीं

भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला