भीलवाड़ा

कृष्णा टॉवर की जांच के लिए आयकर व सीबीआई टीम भीलवाड़ा पहुंची

कपड़ा व्यापारियों में मचा हड़कम्प

less than 1 minute read
Jul 31, 2021
कृष्णा टॉवर की जांच के लिए आयकर व सीबीआई टीम भीलवाड़ा पहुंची
कृष्णा टॉवर की जांच के लिए आयकर व सीबीआई टीम भीलवाड़ा पहुंची

भीलवाड़ा।
आयकर विभाग व सीबीआई की संयुक्त जांच टीम के टेक्सटाईल मार्केट में पहुंचने पर व्यापारियों में हड़कम्प मच गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रायला निवासी व जयपुर में आयकर अधिकारी का पिछले लम्बे समय से आय से अधिक सम्पत्ति का मामला विचाराधीन है। अधिकारी की सम्पत्ति भीलवाड़ा में होने की जानकारी मिलने पर आयकर विभाग व सीबीआई की टीम टेक्सटाइल मार्केट पहुंची। टीम ने यहां कृष्णा टॉवर की सम्पत्ति के बारे में जानकारी जुटाई। कपड़ा व्यापारियों का कहना है कि रायला का एक व्यक्ति जयपुर में आयकर अधिकारी था। उसका सुसराल भीलवाड़ा में होने, यहां कई बेनामी सम्पत्तियां होने की जानकारी तथा आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायत पर आयकर विभाग ने इसकी जांच शुरू की थी। इस मामले में सीबीआई की भी मदद ली गई। अधिकारियों को मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा टॉवर उन्हीं की प्रोपर्टी थी लेकिन बाद में इसे बेच दिया गया। टीम ने इस बात का भी पता लगाया कि इस प्रोपर्टी को कितने में और किन लोगों को बेचा गया।

Published on:
31 Jul 2021 08:21 am