भीलवाड़ा

Income Tax Raid: भीलवाड़ा में 15 व देश में 45 ठिकानों पर आयकर छापे, कांग्रेस नेता के घर घुसी टीम

Income Tax Raid: 400 करोड़ की टैक्स चोरी का अंदेशा होने पर आयकर की टीम पूरे देश में छापेमारी कर रही है। इस बीच राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में 15 और पूरे देश में 45 ठिकानों पर छापेमारी की गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Aug 2025, 7:32 AM IST
Income tax raid
कार्रवाई करते अधिकारी (फोटो-पत्रिका)

भीलवाड़ा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह भीलवाड़ा में 15, ब्यावर में 2, कोटा, अजमेर, बिजयनगर, पाली और पुष्कर समेत देश के कोलकाता, महाराष्ट्र, सूरत के 45 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

कार्रवाई आयकर विभाग की कानपुर अन्वेषण शाखा के नेतृत्व में की जा रही है। इसमें राज्य की अन्वेषण शाखा के अधिकारी भी साथ हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि एनजीओ के माध्यम से कर चोरी की जा रही है तथा विदेशों नें धन भेजा जा रहा है। मामले में पिछले तीन साल में 400 करोड़ के लेन-देन होने का खुलासा होने की संभावना है।

कांग्रेस नेता घर पर छापा

भीलवाड़ा में गुर्जर मोहल्ला निवासी प्रॉपर्टी डीलर व डायमंड व्यापारी के घर पर कार्रवाई चल रही है। जांच टीम कई दस्तावेजों की तलाशी ले रही है। पड़ोसियों का कहना है कि व्यापारी एक दिन पहले ही परिवार के साथ भूमिगत हो गया। वहीं कांग्रेस के एक नेता के द्वारिका कॉलोनी स्थित मकान पर सुबह से कार्रवाई जारी है।

बोगस फर्मों के जरिए करोड़ों का लेनदेन

जांच में सामने आया है कि बोगस फर्मों के खातों में बेनामी नामों से 400 करोड़ रुपए का लेनदेन किया है। दान में प्राप्त राशि दुबई, चीन, हांगकॉग, सिंगापुर समेत अन्य देशों में भेजे जाने की आशंका है। यही राशि विदेश से घूमकर पुनः खातों में आ रही है। विभाग को उम्मीद है कि करोड़ों की कर चोरी का खुलासा होगा।

Updated on:
20 Aug 2025, 7:32 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

Bhilwara Accident : टेलर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों को दी गई सूचना

Rajasthan Sarpanch Election: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पत्नी के चुनाव में हंगामा, फ़र्ज़ी वोटिंग के आरोप पर पुलिस से तीखी बहस