101 संक्रमित,9 की मौत
भीलवाड़ा।
जिले में कोरोना संक्रमण नहीं, अब तो ब्लैक फंगस से होने वाले मौतों का आंकड़ा डरा रहा है। एक के बाद एक लगातार हो रही मौतों ने झकझोर कर रख दिया है। जिले में शुक्रवार एक ब्लैक फंगस समेत ९ संक्रमितों की मौत हुई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा ७३३ का हो गया है। जिले में शुक्रवार को कोरोना के १०१ नए मरीज सामने आए जो राहत देने वाले आंकड़े है। वही ४९८ मरीज स्वस्थ होकर लौटे। जिले में अब तक 31 हजार २६ मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 2८५४७ मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में २३४६ केस एक्टिव है।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि आसीन्द ४, बनेड़ा २, बापूनगर ७, चपरासी कॉलोनी ३, चन्द्रशेखर आजादनगर १०, गुलाबपुरा २, जहाजपुर ४, काशीपुरी ३, कोटड़ी ४, मांडल ९, मांडलगढ़ १३, पुर १, रायपुर १, सांगानेरी गेट २, सहाड़ा ७, सांगानेर २, शाहपुरा ४, शास्त्रीनगर ७, सुभाषनगर १० तथा सुवाणा में ६ संक्रमित मिले है।
९ जनों की मौत
जिले में शुक्रवार को बापूनगर के ३५ साल का युवक, संजय कॉलोनी के ४९ साल के व्यक्ति, बागोर पितास के पूर्व सरपंच, बनेड़ा की 40साल की महिला, काछोला के 45 साल के व्यक्ति, बिजौलिया के 65 साल के बुजुर्ग, रायला के 50 साल के व्यक्ति सहित 9 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
----
४५९७ ने लगवाए टीके
जिले में शुक्रवार को १8 से 44 साल के उम्र वाले ३४७० जनों के टीके लगाए गए। जिले में कुल ४५९७ लोगों ने टीका लगवाया। आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि जिले में ५० सेंटरों पर टीके लगाए गए। 45 से 60 साल में ८४९ प्रथम व १३ ने दूसरी डोज लगवाई। 60 साल से अधिक उम्र वाले १९७ ने पहली व ८ ने दूसरी डोज लगवाई। वही ६० हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया। जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने बताया कि अब तक जिले में १८ से ४४ साल के उम्र के युवाओं को ५० हजार ५९१ जनों के शान्तिपूर्वक टीके लगाए जा चुके है। नकाते ने बताया कि भीलवाड़ा को कल ४५०० डोज और दी गई है।
-------------
वरिष्ठ नागरिक के टीका घर पर लगाए
भीलवाड़ा . वरिष्ठ नागरिक संस्थान राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सेठ व महामंत्री मदन खटोड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से याद दिलाया कि जो वरिष्ठ नागरिक अकेले रह रहे है तथा जो वरिष्ठजन अशक्त है, उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है उनका टीकाकरण पुलिस बीट की सहायता से उनके निवास स्थान पर ही कराने की व्यवस्था करवाई जावे।