भीलवाड़ा

अन्तर राज्य वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 वाहन सहित 6 चोर गिरफ्तार

आसींद। भीलवाड़ा जिले के आसीन्द थाना मुख्यालय को आज बुधवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल करने में सफलता मिली है। थाना पुलिस ने अन्तरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ा है। आसीन्द शम्भूगढ़ पुलिस के संयुक्त प्रयास से अंतर राज्य वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर वाहन चोरों से कुल 7 वाहन बरामद किए, जिसमें चार पिकअप, एक बोलेरो दो ट्रैक्टर बरामद किए। इस गिरोह का मुख्य सरगना कर्जालिया निवासी प्रेमचंद रेगर 34 वर्ष सहित कुल 6 जनों को गिरफ्तार किया। Inter state vehicle thief gang busted, 6 thieves arrested in Bhilwara
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2019, 2:07 PM IST
 Inter state vehicle thief gang busted, 6 thieves arrested in Bhilwara
Inter state vehicle thief gang busted, 6 thieves arrested in Bhilwara

भीलवाड़ा जिले में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार महावर ने गम्भीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा राजेश भारद्वाज व व्रहत अधिकारी आसीन्द रोहित कुमार मीणा के सुपर विजन में आसीन्द सीआई राजकुमार नायक व शम्भूगढ़ थानाधिकारी रामस्वरूप सहित एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास व आने — जाने वाले रास्ते सीसीटीवी के फुटेज लिए। साथ ही चोरी के तरीकों से निगाह रखी। Inter state vehicle thief gang busted, 6 thieves arrested in bhilwara

चालान शुदा अपराधियों के अपराधिक रिकॉर्ड को खंगाले गए। मुखबीर को सचेत किया गया। साइबर टीम प्रभारी सत्यनारायण शर्मा एचसी द्वारा उपलब्ध करवाए गए बीटीएस व कॉल डिटेल के आधार पर संदिग्ध वाहन चोरों को चिन्हित किया गया तथा उनसे पूछताछ की गई। जांच के दौरान मुख्य सरगना करेजालिया निवासी 34 वर्षीय प्रेमचंद पुत्र देवी लाल रेगर के विरुद्ध अलग-अलग थानों में 26 प्रकरण दर्ज होने से इस पर टीम ने फोकस किया। इसके निशानदेही पर जगह-जगह दबिश दी गई और वाहनों को बरामद किया।

नशे के आदी चोर गिरोह के सदस्य मोटरसाइकिल पर बैठकर दिन —रात रेकी किया करते थे। रात को अवसर पाकर घरों के बाहर खड़े सूने वाहनों को चोरी कर ले जाते। वे अक्सर पिकअप और ट्रैक्टर चुराते है जिनको स्टार्ट करने में आसानी रहती है। गिरोह के सदस्य इन वाहनों को भीलवाड़ा, छोटी सादड़ी, नीमच तथा अन्य स्थानों पर बहुत कम दामों में बेच दिया करते। एक सदस्य छोटी सादड़ी का विजय कुमार पाटीदार इन चोरीशुदा वाहनों को खरीद-फरोख्त का काम करता है। टीम का एक सदस्य वाटर कैन देखने का घरों में काम करते हुए रेकी किया करता था।

आसीन्द कस्बे के रावणा राजपूत कॉलोनी ब्यावर रोड चुंगीनाका पर 4 नवम्बर रात को रतन सिंह पिता भैरु सिंह रावणा राजपूत के घर के बाहर खड़ी पिकअप चोरी हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट आसीन्द थाने में 15 नवम्बर को दर्ज करवाई। इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हुआ और इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ। गिरोह के सदस्य मुख्य सरगना प्रेमचंद निवासी कर्जालिया, सलामुद्दीन अण्टाली, विजय कुमार छोटी सादड़ी, राजू शेरजी का खेड़ा, मण्डल ताराचंद भैरू खेड़ा, बूचा फारुख, मोहम्मद अली मलिक शामिल हैं। Inter state vehicle thief gang busted, 6 thieves arrested in Bhilwara

Updated on:
20 Nov 2019, 2:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Bhilwara Crime: जिस छत पर जलाया महिला का शव, वारदात के बाद वहीं 40 लोगों ने की मटन पार्टी; खुलासे से पुलिस भी हैरान

भीलवाड़ा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिस्ट्रीशीटर ने हत्या के बाद दुर्गंध छिपाने के लिए किया हवन, ​बहू बोलीं- अब सिर्फ यादें बचीं

भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी