नई दिल्ली

भीलवाड़ा में 24 घंटे के लिए इन्टरनेट सेवाएं बन्द

शहर में तनाव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बार फिर इन्टरनेट सेवा को अगले 24 घंटे के लिए बन्द करवा दिया है।

less than 1 minute read

शहर में तनाव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बार फिर इन्टरनेट सेवा को अगले 24 घंटे के लिए बन्द करवा दिया है। इसमें सभी कम्पनियों को रविवार शाम छह बजे से सोमवार शाम छह बजे तक इन्टरनेट की सेवा बन्द करने को कहा है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) आनन्दीलाल वैष्णव ने बताया कि शहर में हालात को देखते हुए आदेश जारी किए है कि टू जी, थ्रीजी तथा फॉर जी इन्टरनेट सेवा को तत्काल प्रभाव से बन्द करने के निर्देश दिए है। इसमें सोशल मिडिया के तहत फेसबुक, टयूटर, वाट्सअप, एसएमएस, एमएमएस सहित अन्य सेवा को बन्द करने तथा वाइस कॉल, मोबइल कॉल को चालू रखने को कहा है। इस आदेश के बाद रविवार शाम सात बजे से ही सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के संदेश आने बन्द हो गए है। यह आदेश सम्पूर्ण भीलवाड़ा शहर के लिए लागू किया है।


जिला कलक्टर ने शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिए है। प्रशासन के इस आदेश से जहां अफवाह फैलाने वालों पर अंकुश लगेगा वही कैशलेश योजना प्रभावित होगी।

Published on:
18 Dec 2016 08:03 pm
Also Read
View All