कोरोना संकट काल में कॅरियर व शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियों से जुझ रहे युवाओं व विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट ऑफ इंडिया के बोर्ड ऑफ स्टेडीज की ओर से घोषणा की गई है कि अब स्टूडेन्ट को 12वीं परीक्षा पास करने के बाद सीए फ ाउण्डेशन की परीक्षा देने के लिए छह माह तक इंतजार नहीं करना होगा, वे डेढ़ माह बाद ही इसमें शामिल हो सकेंगे। इससे स्टूडेन्ट के सीए बनने में लगने वाला समय छह माह कम हो जाएगा।
भीलवाड़ा। कोरोना संकट काल में कॅरियर व शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियों से जुझ रहे युवाओं व विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट ऑफ इंडिया के बोर्ड ऑफ स्टेडीज की ओर से घोषणा की गई है कि अब स्टूडेन्ट को 12वीं परीक्षा पास करने के बाद सीए फ ाउण्डेशन की परीक्षा देने के लिए छह माह तक इंतजार नहीं करना होगा, वे डेढ़ माह बाद ही इसमें शामिल हो सकेंगे। इससे स्टूडेन्ट के सीए बनने में लगने वाला समय छह माह कम हो जाएगा।
आईसीएआई ने अब कक्षा 10 के बाद ही सीए फ ाउण्डेशन के लिए पंजीयन कराने का प्रावधान किया है। इससे कक्षा 12 के बाद सीए बनने के लिए तैयारी करने वाले स्टूडेन्ट अब कक्षा 10 के बाद पंजीयन करा सीए फ ाउण्डेशन की तैयारी भी कर सकेंगे। इन बदलावों से कॉमर्स हब बन चुके भीलवाड़ा में चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट बनने का सपना देखने वाली प्रतिभाओं में उत्साह का वातावरण है। विशेषज्ञों के अनुसार कक्षा 11 व 12 का कॉमर्स पाठ्यक्रम 80 प्रतिशत सीए फ ाउण्डेशन परीक्षा पाठ्यक्रम के समान होने से तैयारियों में लाभ मिलेगा। अभी सीए बनने में करीब साढ़े चार वर्ष का समय लगता है लेकिन अब नए नियम प्रभावी होने पर सीए बनने का सपना साकार होने में छह माह कम लगेंगे।
...................
जूनियर कॉलेज कर चुका शुरूआत
आईसीएआई ने तो कक्षा 10 के बाद ही फ ाउण्डेशन परीक्षा के लिए में पंजीयन का प्रावधान अब किया है लेकिन भीलवाड़ा में कॉमर्स शिक्षा के अग्रणी सेंटर एलटूसी.एनपीए ने जूनियर कॉलेज के माध्यम से कुछ वर्ष पहले ही इसकी शुरूआत कर दी। उसने कक्षा 10 के बाद ही प्रतिभाओं को कक्षा 11 व 12 की सामान्य शिक्षा प्रदान करने के साथ फ ाउण्डेशन परीक्षा की दृष्टि से भी तैयार करना शुरू कर दिया। इसका परिणााम ये हुआ कि कक्षा 12 उत्तीर्ण करने के बाद पहले ही प्रयास में यहां की प्रतिभाओं ने सीए फाउण्डेशन परीक्षा में सफ लता का परचम फहरा रही है।
..........................................
टॉपर्स की पसंद बना सीए प्रोफेशन
कभी समय था जब कक्षा 10 के टॉपर्स की पहली पसंद इंजीनियर या डॉक्टर बनने के लिए विज्ञान संकाय लेना होता था। अब समय पूरी तरह बदल चुका है। कक्षा 10 में 95 से 98 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर रही प्रतिभाओं की पसंद सीए प्रोफेशन में जाने के लिए कॉमर्स संकाय बन चुका है। जीएसटी लागू होने व बदले आर्थिक परिवेश में सीए प्रोफेशनल की निरन्तर बढ़ती मांग ने भी प्रतिभाओं को कॉमर्स लेने को प्रेरित किया है। किसी अन्य समकक्ष प्रोफेशन की तुलना में समय कम लगने से भी सीए क्षेत्र में जाने को लेकर रूचि बढ़ी है।
.............................................
एक्सपर्ट व्यू..............
यंग जनेरशन में सीए का क्रेज
चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट बनने के प्रति यंग जनेरशन में क्रेज निरन्तर बढ़ रहा है। अब कक्षा 10 के बाद ही सीए फ ाउण्डेशन के लिए पंजीयन कराने का प्रावधान महत्वपूर्ण बदलाव है। इससे कक्षा 12 के बाद सीए बनने के लिए तैयारी करने वाले स्टूडेन्ट अब कक्षा 10 के बाद पंजीयन करा सीए फ ाउण्डेशन की तैयारी भी कर सकेंगे। इससे सीए बनने में लगने वाला समय भी छह माह कम हो सकेगा। भीलवाड़ा राजस्थान में कॉमर्स शिक्षा व सीए के लिए कोचिंग प्रदान करने वाला प्रमुख केन्द्र बन गया है। यहां केवल भीलवाड़ा ही नहीं बल्कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाएं सीए कोचिंग के लिए आ रही है।
सीए सुनीत नैनावटी, कॉमर्स एक्सपर्ट, भीलवाड़ा
...........
सीए फ ाउण्डेशन परीक्षा में मिलेगी मदद
आईसीएआई निरन्तर स्टूडेन्ट हित में प्रावधानों में बदलाव करती रही है। इसीके तहत अब कक्षा 10 के बाद ही फ ाउण्डेशन के लिए पंजीयन कराने का प्रावधान किया है। इससे स्टूडेन्ट कक्षा 11 व 12 की तैयारी के साथ ही सीए फ ाउण्डेशन परीक्षा की भी तैयारी करता रहेगा। सीए फाउण्डेशन परीक्षा में भी अब करीब छह माह पहले ही शामिल हो सकेगा। सीए प्रोफेशनल की निरन्तर बढ़ती मांग पर भी आईसीएआई का फोकस है और उसी अनुरूप परीक्षा परिणाम भी जारी हो रहे है ताकि व्यापार व उद्योग क्षेत्र में सीए की कमी नहीं रहे।
नवीन कोगटा, ब्रांच चेयरमैन, आईसीएआई भीलवाड़ा ब्रांच