भीलवाड़ा

Ajay jadeja जड़ेजा को भीलवाड़ा का शतक आज भी याद

Ajay Jadeja still remembers Bhilwara's century भीलवाड़ा से मेरा गहरा नाता रहा है। यहां वर्ष 1997 में विल्स ट्रॉफी के दौरान सुखाडि़या स्टेडियम में खेली धुआंधार शतकीय पारी आज भी याद है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजय जड़ेजा ने पत्रिका से यह बात कही।
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2022, 12:45 PM IST
जड़ेजा को भीलवाड़ा का शतक आज भी याद
जड़ेजा को भीलवाड़ा का शतक आज भी याद

Ajay Jadeja still remembers Bhilwara's century भीलवाड़ा से मेरा गहरा नाता रहा है। यहां वर्ष 1997 में विल्स ट्रॉफी के दौरान सुखाडि़या स्टेडियम में खेली धुआंधार शतकीय पारी आज भी याद है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजय जड़ेजा ने पत्रिका से यह बात कही।

बनेड़ा में आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज करने आए जड़ेजा ने बताया कि बनेड़ा के पूर्व राज परिवार से उनका करीबी रिश्ता है। दिवंगत सांसद हेमेन्द्र सिंह बनेड़ा के बाद उनके पुत्र गोपाल चरण सिंह की जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने की पहल प्रशंसनीय है। फटाफट क्रिकेट से जिले में नई प्रतिभाएं उभरेगी।

आईपीएल की चर्चा करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता समूचे विश्व में लोकप्रिय है। इस प्रतियोगिता से नई प्रतिभाएं सामने आ रही है। इन्हें अब भारतीय टीम में जगह मिलने लगी है। जड़ेजा ने बताया कि क्रिकेट के तीनों फार्मेट में काफी बदलाव आया है। टीम में बने रहने के लिए अब गेंद-बल्ले के साथ क्षेत्ररक्षण में भी शानदार प्रदर्शन की जरूरत है। Ajay Jadeja still remembers Bhilwara's century


बनेड़ा में डे-नाइट क्रिकेट का रोमांच

बनेड़ा. भीलवाड़ा. पूर्व सांसद हेमेंद्र सिंह बनेड़ा की स्मृति में बनेड़ा प्रीमियर क्रिकेट लीग का रोमांच दूधिया रोशनी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनेड़ा के खेल मैदान पर गुरुवार को छाया रहा। दर्शकों से खचाखच मैदान में बनेड़ा उपखंड क्षेत्र की दस टीमें हिस्सा ले रही है।

इससे पूर्व प्रतियोगिता के उद्घाटन पर भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रहे अजय जड़ेजा वाहन रैली के साथ प्रतियोगिता स्थल पहुंचे। कस्बे में उनका लोगों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने यहां मैदान में दूधिया रोशनी में टीमों से परिचय लिया। ***** मारकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आयोजन सचिव गोपाल चरण सिंह ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन पेश किया। लालाराम बैरवा , सहाड़ा एएसपी गोवर्धनलाल, शाहपुरा डिप्टी करणसिंह, बनेड़ा थानाधिकारी नंदलाल रिणवा, अधिवक्ता शैलेन्द्र सिंह यदुवंशी, ईगल क्रिकेट क्लब सचिव महेंद्र सिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।

बेटियों के लिए हो प्रतियोगिता

जडेजा ने कहा कि बेटियों को खेल मैदान पर देखकर उन्हें कहीं ज्यादा खुशी हुई। वह पढ़ाई के साथ खेल में भी ध्यान दे रही है। वेचाहेंगे की अगली बार यहां बेटियों के लिए भी प्रतियोगिता रखी जाए।

साफा बांधकर तलवार भेंट की

भीलवाड़ा में डबल विकेट क्रिकेट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ की अगुवाई में जड़ेजा का सुखाडि़या सर्किल पर स्वागत किया गया। जडेजा को साफा बांधकर तलवार भेंट की गई। राजस्थान कप्तान भव्यराज, उप कप्तान किशन मालावत के साथ ही चतर सिंह मोटरास, योगेन्द्र सिंह छापडेल, राजेन्द्र सिंह भाटी, नरेंद्र सिंह मोटरास, सुरेंद्र सिंह मोटरास, वीरेंद्र सिंह, हेमेन्द्र सिंह काछोला, अनीश मोहम्मद आदि मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All