भीलवाड़ा

हादसे में बाल—बाल बची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन उदयपुर रवाना, कलक्टर इंद्रजीत सिंह गए हैं साथ

सुरक्षित बची पीएम मोदी की पत्नी जसोदाबेन समेत तीन जनों को भी कार से उदयपुर रवाना

2 min read
Chittorgarh, PM Modi wife Jashodaben, PM narendra modi, Jashodaben, ashodaben car accident,  pm modi wife,  jashodaben accident,  Rajasthan news
वहीं हादसे में सुरक्षित बची पीएम मोदी की पत्नी जसोदाबेन समेत तीन जनों को भी कार से उदयपुर रवाना कर दिया गया।

चित्तौड़गढ़।

जिले के पारसोली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन के साथ कार में सवार दो गंभीर घायलों को चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल से उदयपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं हादसे में सुरक्षित बची पीएम मोदी की पत्नी जसोदाबेन समेत तीन जनों को भी कार से उदयपुर रवाना कर दिया गया। जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह उनके साथ उदयपुर गए हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी जशोदाबेन बारां जिले के अटरू में शादी समारोह में भाग लेने के बाद कार से गुजरात के उंझा लौट रही थीं। उनके साथ सुरक्षाकर्मी समेत 6 जने कार में सवार थे बेगू क्षेत्र के काटूंदा मोड़ पर आगे चल रहे ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगा देने से कार पीछे से घुस गई। इससे कार में सवार जसोदाबेन के चचेरे भाई बसंत भाई मोदी की मौत हो गई। वहीं सुरक्षाकर्मी सहित 5 अन्य घायल हो गए। जसोदाबेन को भी मामूली चोट आई।

घायलों को चित्तौडग़ढ़ सांवलियाजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने से उसको उदयपुर रैफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक टे्रलर लेकर भाग गया। बाद में नाकाबंदी में पारसोली थाना पुलिस ने पकड़ लिया। बेंगू थाना पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया। दुर्घटना के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं अस्पताल पहुंच कर जसोदा बेन की कुशलक्षेम पूछी।

पुलिस के अनुसार जसोदा बेन बारां जिले के अटरू में शादी समारोह में भाग लेकर रिश्तेदारों के साथ गुजरात के ऊंझा जा रही थी। चित्तौडग़ढ़ मार्ग पर काटूंदा मोड पर आगे चल रहे टे्रलर के अचानक ब्रेक लगा देने से पीछे आ रही कार उसमें घुस गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार जसोदा बेन, कमांडो जयेंद व छह वर्षीय बंशी घायल हो गए। वहीं एक अन्य बसंत मोदी (67) की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर बेंगू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर चित्तौडग़ढ़ ले जाया गया। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद चालक टे्रलर लेकर भाग गया। पुलिस ने नाकाबंदी करा दी। नाकाबंदी में पारसोली पुलिस ने वाहन पकड़ लिया।

Updated on:
07 Feb 2018 02:32 pm
Published on:
07 Feb 2018 02:25 pm