भीलवाड़ा

भीलवाड़ा बरुन्दनी भाला मामला: अपनी मांगों पर अड़े मृतक बालक के परिजन, पोस्टमार्टम के लिए नहीं तैयार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Sep 06, 2018
javelin thrower death matter- parents not ready for postmortem

बीगोद/ भीलवाड़ा। भाला लगने से हुई बालक की मौत के मामले में परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं। वेद विद्यालय के संस्थापक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय स्थित मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग मोर्चरी के बाहर जमा हैं। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की भी मांग की जा रही है।


आपको बता दें कि बरुन्दनी भाला मामले में मृतक छात्र का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। परिजन लगातार मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
डिप्टी कमिश्नर वर्दीचन्द गुर्जर ने बताया कि परिजनों ने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ रिपोर्ट दी है। मामले की जांच की जा रही है। भाले से मौत के मामले में मृतक सचिन के भाई जसवंत शर्मा की ओर से वेद विद्यालय के प्रबंधक मुरलीधर पंचोली समेत चार शिक्षकों पर लापरवाही पूर्वक मृत्यु कारित करने की रिपोर्ट दी गई है। बीगोद थाना पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों से समझाइश के प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें

चोरों का नया फंडा: गृहस्वामी के साथ मारपीट कर ले जाते हैं जेवरात, हाथ मलती रह जाती है पुलिस

ये है मामला
जिले के बरूंदनी कस्बे में संस्कृत विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान बुधवार शाम भाला लगने से एक छात्र की मौत हो गई। भाला छात्र के सीने में घुस गया। उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल लाए, जहां मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते मोर्चरी के बाहर हंगामा किया। घटना के बाद माहौल गरमा गया।


जानकारी के अनुसार बरूंदनी के मुनिकुल ब्रह्मचर्याश्रम वेद संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी चल रही थी। शाम को तैयारी के बाद छात्रों को शिक्षक दिवस के लिए खेल उपकरण को कमरे में रखने भेजा। भाला फेंक की तैयारी पूरी हो चुकी थी। इसके चलते छात्रों को भाला कमरे में रखने भेजा लेकिन छात्रों ने कुछ देर में भाला रख देने की बात कहीं। इस दौरान तैयारी के लिए फेंका भाला वहां अध्ययनरत छात्र आमली (हमीरगढ़) निवासी सचिन (१५) पुत्र गोपाल शर्मा के सीने में लग गया। इससे वह जमीन पर गिर गया। खून से लथपथ हो गया।

अफरा-तफरी मच गई
संस्थान प्रबंधक तुरंत छात्र को सिंगोली अस्पताल ले गए। वहां से भीलवाड़ा रैफर किया। उसे भीलवाड़ा जिला अस्पताल एमजीएच लाए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों के वहां पहुंचने से कोहराम मच गया। परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

ये भी पढ़ें

चाबीवाला नहीं बताता तो चली जाती कई जानें, नजर आई टूटी पटरी तो ट्रेनों को रोका
Published on:
06 Sept 2018 12:52 pm
Also Read
View All